'सुनील गावस्कर कभी द्रविड़ का मज़ाक नहीं उड़ाते, इंसान बनो ब्रांड बाद में बनना,' अख्तर पर भड़के रमीज राजा

शोएब अख्तर को देखा गया है कि अक्सर वह अपनी टीम के खिलाड़ियों का टीवी पर बैठकर मजाक बनाते हैं, रमीज राजा इस पर भड़क गए।

Akhtar and Ramiz Raja

Ramiz Raja on Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट में पुराने खिलाड़ी नए खिलाड़ियों का मजाक बनाते हैं और यह हमेशा की कहानी बन गई है। शोएब अख्तर इसमें सबसे आगे नजर आते हैं अख्तर अक्सर खुद की तारीफ और दूसरों का मजाक उड़ाते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के लिए कुछ ऐसी ही बातें की थी। हालांकि बाबर आज़म के फैन्स ने उनको जमकर सुनाया था और सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया था। इस बीच पीसीबी के पूर्व हेड रमीज राजा ने भारत से उदाहरण देते हुए अख्तर की बातों का जवाब दिया है।

भारतीय कभी ऐसा नहीं करते हैं

पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए रमीज राजा ने कहा कि गलत बयानबाजी करते हुए हमारे पूर्व क्रिकेटर हमारे खिलाड़ियों और ब्रांड को नीचा दिखाने का काम करते हैं। आप इस तरह की चीजें हमारे पड़ौसी देश में कभी नहीं देखेंगे। आप नहीं देखेंगे कि सुनील गावस्कर कभी राहुल द्रविड़ की आलोचना करते हैं। यह पूरी तरह से पाकिस्तान में ही होता है। पूर्व खिलाड़ी कभी अन्य लोगों को प्रोफेशनल तरीके से अपना काम नहीं करने देते।

पहले इंसान और बाद में ब्रांड बनो

शोएब अख्तर को भ्रमित सुपरस्टार बताते हुए रमीज राजा ने कहा कि वह हर किसी को ब्रांड बनाना चाहते हैं लेकिन पहले एक अच्छा इंसान बनना जरूरी होता है। उनको हाल ही में कामरान अकमल के साथ समस्या थी। पहले इंसान तो बनो, उसके बाद ब्रांड बनना।

बाबर आज़म का अख्तर ने बनाया था मजाक

उल्लेखनीय है कि शोएब अख्तर ने बाबर आज़म को लेकर कहा था कि वह ब्रांड नहीं हैं क्योंकि उनको इंग्लिश बोलनी नहीं आती। बाबर आज़म बोल नहीं सकते, इसलिए वह बड़े ब्रांड नहीं हैं। अख्तर ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेटर को विराट कोहली को देखिए, वह किस तरह से बोलते हैं। उनके हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उठाकर देखें।

लाइव शो में अकमल का उड़ाया मजाक

बाबर आज़म के अलावा कामरान अकमल का अख्तर ने लाइव टीवी पर मजाक बनाया था। उन्होंने अकमल के एक्सेंट का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 'सकरीन' नहीं स्क्रीन होता है। इसके बाद उन्होंने अपनी बात शुरू की। इस तरह अकमल का मजाक बनाना किसी को भी अच्छा नहीं लगा और फैन्स ने अख्तर को ही खरी-खोटी सुनाई और कहा कि आप सिर्फ खुद की ही तारीफ करते रहा करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+