इस IPL में विराट कोहली के नाम सर्वाधिक रन, लेकिन सुनील गावस्कर नहीं हैं खुश
इस आईपीएल में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप के साथ पहले पायदान पर काबिज है। विराट कोहली ने 9 मैचों में 430 रन बनाए हैं, जिसमे एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।
लेकिन बावजूद इसके भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर खुश नहीं है। हालांकि विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं और आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन कोहली की स्ट्राइक रेट चिंता का विषय है, जिसको लेकर सुनील गावस्कर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

लगातार कई मैच हारने के बाद आरसीबी की टीम ने आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी हार का सिलसिला खत्म किया है। मैच में विराट कोहली ने 43 गेंदों पर 51 रन बनाए। हालांकि कोहली ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में वह संघर्ष करते नजर आए।
विराट कोहली की धीमी पारी की सुनील गावस्कर ने आलोचना की है। गावस्कर ने कहा कि कोहली को अपना स्ट्राइक रेट बेहतर करना चाहिए था। वह 14 ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे लेकिन इसके बाद भी वह अपने स्ट्राइक रेट को बेहतर नहीं कर सके।
गावस्कर ने कहा कि बीच के ओवर्स में विराट कोहली ने अपनी लय खो दी। मुझे ठीक से याद नहीं लेकिन विराट कोहली ने 31-32 रन के स्कोर के बाद एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। जब आप ओपनिंग करने आते हैं और 14-15 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो आपसे 118 के स्ट्राइक रेट की उम्मीद नहीं की जाती है, टीम आपसे बेहतर उम्मीद करती है।
वहीं आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने 19 गेंदों पर ही अर्धशतक ठोक दिया था। रजत पाटीदार ने 20 गेंदों पर 50 रन बनाएं जबकि विराट कोहली ने 43 गेंद पर 51 रन। वहीं कैमरून ग्रीन ने 20 गेंदों पर 37 रन जड़े और आरसीबी की टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में मदद की।
बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल मे 53 अर्धशतक लगा दिए हैं। हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल थी लेकिन इसके बाद भी कोहली 43 गेंदों पर 53 रन ही बना सके। आरसीबी की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैचमें 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था।












Click it and Unblock the Notifications