मुंबई और गुजरात नहीं! IPL 2025 में ये टीम उड़ाएगी सबके होश, सुनील गावस्कर ने बताया ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार

आईपीएल 2025 जैसे-जैसे अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है, क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय भी दिलचस्प होती जा रही है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उस टीम का नाम लिया है जिसे वह इस साल ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानते हैं- और चौंकाने वाली बात ये है कि ये टीम न तो मुंबई इंडियंस (MI) है और न ही गुजरात टाइटंस (GT) है।

इंडिया टुडे के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा कि इस सीजन में अब तक की सबसे बैलेंस और दमदार टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रही है। उनका मानना है कि टीम ने केवल 2-3 खिलाड़ियों पर निर्भर न रहकर एक यूनिट की तरह परफॉर्म किया है।

Sunil Gavaskar

'अच्छी बल्लेबाजी की और शानदार फील्डिंग'
गावस्कर ने कहा कि, 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अच्छी बल्लेबाजी की और शानदार फील्डिंग भी की। मुंबई इंडियंस करीब है, लेकिन उन्होंने अभी-अभी बढ़त हासिल की है। सवाल यह है कि क्या वे इसे बरकरार रख सकते हैं, क्योंकि उन्हें टॉप टीमों के खिलाफ तीन कठिन मैच खेलने हैं। वे इस लय को कैसे बनाए रखते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा। लेकिन हां, आरसीबी निश्चित रूप से खिताब के लिए पसंदीदा टीम है।

हर मैदान पर जीत, लेकिन होम ग्राउंड बना सिरदर्द
RCB ने इस सीजन में अब तक 10 में से 7 मैच जीते हैं, और खास बात ये रही कि उनकी सभी जीतें बाहर के मैदानों (Away Matches) में आई हैं। हालांकि, सभी हारें होम ग्राउंड पर हुई हैं। ऐसे में बाकी बचे चार में से तीन मुकाबले बेंगलुरु में हैं, जो चुनौती बन सकते हैं।

CSK के खिलाफ अगली टक्कर
RCB का अगला मुकाबला 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से है। पिछले मुकाबले में RCB ने CSK को आसानी से हराया था। दिलचस्प बात ये है कि इस बार सीएसके पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, और कप्तान एमएस धोनी ने साफ किया है कि अब उनका फोकस युवा खिलाड़ियों को मौका देने पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+