'मुझे नहीं लगता रहाणे और पुजारा को आगे लिया जाएगा', सुनील गावस्कर ने बताए दो रिप्लेसमेंट
नई दिल्लीः अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा इस समय भारतीय बल्लेबाजी के दो सबसे बड़े विलेन बनकर उभरे हैं। इन्होंने इस हद तक असफलता पाई है कि भारत की ओपनिंग जोड़ी का सुपर फ्लॉप शो काफी हद तक इसकी आढ़ में छिप गया। लेकिन रहाणे और पुजारा ने जो अति मचाई उसका कही तो अंत होना है और ऐसा लगता है अब दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के दिन लद चुके हैं।

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के दिन लदे-
रहाणे और पुजारा की विफलता ने भारत को दक्षिण अफ्रीका में एक और सीरीज हारने के मुहाने पर पहुंचा दिया है क्योंकि केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका पूरी तरह कमांडि पॉजिशन पर है। वैसे तो यह मैच 50-50 कहा जाता क्योंकि जसप्रीत बुमराह ने दिन के आखिरी में सिरदर्द बने बल्लेबाज डीन एल्गर से छुटकारा पा लिया था पर अब ऐसा इसलिए नहीं कहा जाएगा क्योंकि कीगन पीटरसन जैसे बल्लेबाज 48 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। पीटरसन को इस सीरीज की खोज कहा जा सकता है और शायद वे आने वाले सालों में विश्व के नए टेस्ट सितारे हैं।

पुजारा के 9 और रहाणे के शर्मनाक 1 रन
भारत जब चौथे दिन शुरुआत करेगा तो उसके सामने पीटरसन के साथ बेजोड़ बावुमा को भी आउट करने की चुनौती होगी। चीजें मुश्किल हैं और भारत धीरे-धीरे एक और हार की ओर बढ़ रहा है लेकिन जिस तरह से पहली पारी में शमी का एक ओवर ही बाजी बदल गया था उसके बाद दूसरी पारी को भी एक ऐसे नायक का इंतजार है।
इससे पहले पुजारा के 9 और रहाणे के शर्मनाक 1 रन के दम पर पारी की दूसरी पारी 198 रनों पर ढेर हो गई। पंत ने शतक लगाया लेकिन वे भी पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रन निकालने की कला में अभी बहुत पीछे चल रहे हैं वर्ना भारत का स्कोर 20-25 रन और हो सकता था।

सुनील गावस्कर ने बताए दोनों के विकल्प-
लेकिन असली समस्या रहाणे और पुजारा ही हैं क्योंकि वे रन करेंगे तो पुछल्लों से मुख्य बल्लेबाजों की तरह उम्मीद नहीं की जाएगी। पुजारा ने 9 और रहाणे ने 1 रन बनाया।
सुनील गावस्कर को भी लगता है अब रहाणे और पुजारा को टीम में नहीं लिया जाएगा। भारत को श्रीलंका के खिलाफ अगली सीरीज खेलनी है और कमेंट्री कर रहे गावस्कर का मानना है कि श्रेयस अय्यर को जगह दी जा सकती है। अय्यर ने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए शतक लगाया था।
गावस्कर को यह भी लगता है पुजारा को रिप्लेस करने के लिए हनुमा विहारी नंबर तीन पर मौजूद रहेंगे। विहारी ने जोहांसबर्ग में 20 और नाबाद 40 रन बनाए थे। भारत को तीन मैचों की सीरीज मार्च में खेलनी है।












Click it and Unblock the Notifications