बोले सुनील शेट्टी- 'मुझे केएल राहुल पसंद लेकिन शादी का फैसला अथिया को लेना है'

नई दिल्ली, 12 मई। क्रिकेट स्टार और केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी की खबरें इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2022 के बाद दोनों शादी कर लेंगे, हालांकि अथिया और राहुल ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन अथिया के पापा और मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने जरूर इस बारे में खास बात कही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर ने कहा कि 'एक बाप की तरह मैं भी चाहता हूं कि मेरे बच्चों की शादी हो जाए और वो लाइफ में सेट हो जाएं।'

'मेरे दोनों बच्चों की शादी जल्द से जल्द हो'

'मेरे दोनों बच्चों की शादी जल्द से जल्द हो'

'लेकिन अब बच्चे बड़े हो गए हैं और ये उनका हक है कि वो अपनी लाइफ के फैसले खुद करें, मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं, मेरा प्यार और आशीर्वाद पूरी तरह से मेरे बच्चों के साथ है। मैं बेटी की ही तरह बेटे का भी बाप हूं इसलिए मैं तो यही चाहता हूं कि मेरे दोनों बच्चों की शादी जल्द से जल्द हो।'

 'मुझे वो लड़का बहुत पसंद है'

'मुझे वो लड़का बहुत पसंद है'

'जहां तक केएल राहुल की बात है तो मैं बता दूं कि मुझे वो लड़का बहुत पसंद है। उसमें कुछ खास है लेकिन शादी का फैसला अथिया को लेना है। मेरी ओर से उस पर कोई दवाब नहीं है, अथिया और वो जब चाहें तब शादी करें, मेरी आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था, है और रहेगा।'

'केएल राहुल और अथिया लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं'

'केएल राहुल और अथिया लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं'

आपको बता दें कि 'केएल राहुल और अथिया लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं, हालांकि कभी भी दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। आईपीएल के कई मैचों में अथिया को राहुल के लिए चियर करते हुए भी देखा गया है।'

 'दोनों की प्रेम कहानी जग जाहिर हो गई'

'दोनों की प्रेम कहानी जग जाहिर हो गई'

दोनों का रिश्ता तब लाइम लाइट में आया जब राहुल अभिनेत्री अथिया को अपने साथ इंग्लैंड दौरे पर ले गए थे, तब से ही दोनों की प्रेम कहानी जग जाहिर हो गई। आपको बता दें कि कहा जाता है कि अथिया और केएल राहुल दोनों की मुलाकात एक कॉमेन दोस्त के जरिए हुए थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

'दोनों के रिश्तों को घरवाले पहले ही स्वीकार कर चुके हैं'

दोनों के रिश्तों को घरवाले पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। दोनों की फैमिली को बस अब दोनों की शादी की इंतजार है और ये शादी कब होगी? इसका फैसला दोनों को ही लेना है, कहा जा रहा है कि ये विवाह जब भी होगा, दक्षिण भारतीय रिवाज से ही होगा क्योंकि केएल की तरह सुनील शेट्टी भी मूल रूप से साउथ इंडियन ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+