स्टुअर्ट ब्रॉड आईसीसी पर जमकर बरसे, इंग्लैंड के 19 पॉइंट्स काटने पर बुरी तरह भड़के

Stuart Broad on Docked Points: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवा ली लेकिन आईसीसी की मार से नहीं बच पाई। इंग्लैंड को धीमे ओवर रेट की वजह से 19 पॉइंट्स का नुकसान उठाना पड़ा है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में उनके लिए यह भारी झटका है। इसे लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने नाराजगी जताई है।

हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले ब्रॉड का मानना है कि आईसीसी का यह सिस्टम ही गलत है। उनका कहना है कि इससे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ब्रॉड ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को अब तक की सबसे मनोरंजक सीरीजों में से एक माना।

stuart broad

डेली मेल के अनुसार ब्रॉड ने कहा कि ईमानदारी से कहूँ तो इस तरह की चीजों से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्रासंगिकता समाप्त हो जाती है। इंग्लैंड को संभावित 60 में से सिर्फ 9 अंक मिलना यही दिखाता है कि इस सिस्टम में ही गलती है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम फ़िलहाल पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 15 का है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 30 प्रतिशत के साथ नम्बर तीन पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान की टीम है। पाकिस्तान ने 100 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में लगातार दो बार फाइनल तक पहुंची है। टीम इंडिया की स्थिति फ़िलहाल ठीक है। भारतीय टीम करीबन 67 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ नम्बर दो पर बनी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट ड्रॉ नहीं होता, तो टीम इंडिया की स्थिति और बेहतर होती।

स्टुअर्ट ब्रॉड अब अंतरराष्ट्रेये क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट के साथ ही उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। जेम्स एंडरसन के साथ मिलकर ब्रॉड काफी समय तक खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना अभियान 600 से ज्यादा विकेटों के साथ समाप्त किया। उन्होंने कुल 167 टेस्ट मुकाबले खेले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+