बुमराह से पिटाई के बाद भी ये बड़ा रिकॉर्ड बना गए स्टुअर्ट ब्रॉड

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

एजबेस्टन, 2 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। बुमराह ने स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ओवर में 35 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले एक ओवर में कभी भी इतने रन नहीं बने थे। भले ही इस एक ओवर में ब्रॉड की जमकर पिटाई देखने को मिली हो, लेकिन भारतीय पारी के दौरान उन्होंने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।

550 विकेट के क्लब में हुए शामिल

550 विकेट के क्लब में हुए शामिल

दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 550 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने मोहम्मद शमी को आउट कर बनाया। 36 वर्षीय स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे और इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। इंग्लिश टीम के लिए उनसे पहले दिग्गज जेम्स एंडरसन ने इस फॉर्मेट में 656 विकेट चटकाए हैं। भारत के खिलाफ खेले 24 टेस्ट मैचों में ब्रॉड ने 28.39 की औसत से कुल 72 विकेट हासिल किए हैं।

2007 में खेला था पहला टेस्ट मैच

2007 में खेला था पहला टेस्ट मैच

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए अपना करियर का पहला टेस्ट मैच साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने चमिंडा वास को आउट कर अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट हासिल किया था। पिछले 15 साल के अपने इस सफर में स्टुअर्ट ने अकेले अपने दम पर इंग्लैंड को कई मुकाबले जिताए हैं। अभी तक वह 156 टेस्ट मैचों में 28.08 की औसत के साथ कुल 550 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट और 3 बार मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 8/15 का रहा।

दो हैट्रिक भी ले चुके हैं ब्रॉड

दो हैट्रिक भी ले चुके हैं ब्रॉड

स्टुअर्ट ब्रॉड उन चुनिंदा गेंदबाजों में से हैं, जिनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में एक नहीं बल्कि दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। पहली हैट्रिक उन्होंने भारत के खिलाफ 2011 में खेले गए नॉटिंघम टेस्ट में बनाई थी। उस समय ब्रॉड ने एमएस धोनी, हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार को आउट किया था। वहीं, दूसरी हैट्रिक ब्रॉड ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ली थी। उस समय अनुभवी तेज गेंदबाज ने कुमार संगाकारा, दिनेश चंडीमल और शमिंडा एरंगा को आउट किया था।

एक शतक भी है उनके नाम पर दर्ज

एक शतक भी है उनके नाम पर दर्ज

टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट और एक शतक लगाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी है। साल 2010 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मैच की पहली पारी में 297 गेंदों पर 169 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। अभी तक 227 पारियों में वह 18.37 की औसत से कुल 3472 रन बना चुके हैं। टेस्ट में उनके खाते में 1 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) मैच: 133, विकेट: 800

शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) मैच: 145, विकेट: 708

जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) मैच: 172, विकेट: 656

अनिल कुंबले (भारत) मैच: 132, विकेट: 619

ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) मैच: 124, विकेट: 563

स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) मैच: 156, विकेट: 550*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+