द्रविड़ को हेड कोच बनाने के लिए 2 टीमों की जोरदार रेस, जानें किस टीम में जाएँगे पूर्व भारतीय कोच
Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में समाप्त हो गया है। उनका अनुबंध भी शायद नहीं बढ़ने वाला है। ऐसे में द्रविड़ को अब दूसरे ऑफर आने की खबरें सामने आ रही हैं। टीम इंडिया ने उनकी कोचिंग में वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द्रविड़ को आईपीएल में बतौर कोच काम करते हुए देखा जा सकता है। द्रविड़ की कुछ फ्रेंचाइजी से बातचीत भी चल रही है। आईपीएल नीलामी से पहले चीजें फाइनल होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। दो टीमें रेस में हैं।

इसकी संभावना कम ही है कि द्रविड़ अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग करे। ऐसे में आईपीएल टीमों की नजरें उनके ऊपर है। बताया जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स से द्रविड़ को बतौर कोच जॉइन करने का ऑफर है। उनकी बातचीत चल रही है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की नजरें भी द्रविड़ के ऊपर हैं।
हालांकि लखनऊ की टीम से द्रविड़ को बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है। हाल ही में गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ा है। गंभीर ने केकेआर जॉइन की है। देखना यह है कि लखनऊ और राजस्थान दोनों में से किस टीम को द्रविड़ की सेवाएं मिलेगी। द्रविड़ अपने समय में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है और द्रविड़ के जाने पर लक्ष्मण ने कोचिंग का जिम्मा सम्भाला है। लक्ष्मण को इस समय अस्थायी तौर पर टीम इंडिया का कोच बनाया गया है। आने वाले समय में वह स्थायी कोच की भूमिका में भी हो सकते हैं।
बीसीसीआई भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे तक शायद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का चयन कर लेगी। लक्ष्मण कोच की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। कुछ अन्य नाम भी हैं लेकिन लक्ष्मण इस समय सब पर भारी पड़ते हैं। आने वाले समय में स्थिति साफ़ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications