स्टीव स्मिथ से हुई ब्लंडर मिस्टेक! वैलेंटाइन डे की पोस्ट में पत्नी की जगह दो बच्चों को मां को कर दिया टैग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी के साथ वाली एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की, जिसमें उन्होंने गलत महिला को टैग कर दिया।

वैलेंटाइन डे के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से एक भारी गलती हो गई है, जो सोशल मीडिया पर हर किसी की नजर में भी आ गई है। दरअसल, स्मिथ ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी की जगह किसी गलत महिला को टैग कर दिया। स्मिथ की यह गलत सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में आ गई और फिर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

स्मिथ से हो गई बड़ी गलती

स्मिथ से हो गई बड़ी गलती

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की जगह किसी और महिला को टैग कर दिया। स्मिथ ने अपनी इस गलती को तुरंत नोटिस भी कर लिया और फिर उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। बता दें कि स्मिथ की इस गलती से यही माना जा रहा है कि उन्होंने यह पोस्ट जल्दबाजी में अपलोड की थी, लेकिन स्मिथ की इस गलती को उनके प्रशंसकों ने नोटिस कर लिया। स्मिथ ने भले ही उस पोस्ट को डिलीट कर दिया हो, लेकिन उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं।

कैसे हो स्मिथ से यह गलती?

कैसे हो स्मिथ से यह गलती?

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी के साथ वाली फोटो पोस्ट की। इस फोटो में स्मिथ और उनकी वाइफ रेनकोट पहने नजर आ रहे हैं। स्मिथ ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी खूबसूरत वाइफ @dani_Willis को हैप्पी वैलेंटाइन डे, मैं तुम्हें देखने के लिए कुछ और दिन का इंतजार नहीं कर सकता।" स्टीव स्मिथ की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर गए 9 घंटे से अधिक का समय हो गया था तब जाकर उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट किया। स्मिथ ने जिस महिला को गलती से टैग कर दिया था वह दो बच्चों की मां है। इसको लेकर अब फैंस ने स्मिथ को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

भारत दौरे पर हैं स्मिथ

भारत दौरे पर हैं स्मिथ

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इन दिनों भारत दौरे पर हैं, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई है। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला गया था, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+