IND vs AUS: मैच से पहले पिच का जायजा लेते नजर आए स्मिथ-वॉर्नर, तैयार है ऑस्ट्रेलिया का 'मास्टर प्लान'

India vs Australia 1st Test Nagpur pitch: नागपुर की पिच को दोनों ही टीमों के खिलाड़ी समझने की कोशिश में लगे हुए हैं। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है।

Steve Smith

India vs Australia 1st Test Nagpur pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब महज दो दिन का समय रह गया है। 9 फरवरी को नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। नागपुर के वीसीए स्टेडियम की पिच को पहले मैच के लिए तैयार कर दिया गया है। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पिच का मुआयना लेते नजर आए।

स्मिथ-वॉर्नर ने लिया पिच का जायजा

नागपुर की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती रही है। आखिरी बार साल 2016-17 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पिच से स्पिनर्स को काफी मदद मिली थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी पिच स्पिनर्स के लिए बेहतर होगी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिच को ड्राई बताया है। वह डेविड वॉर्नर के साथ पिच का जायजा लेते नजर आए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तीसरी और चौथी पारी में खेलना मुश्किल

नागपुर की इस पिच पर टेस्ट में तीसरी और चौथी पारी खेलना मुश्किल हो जाता है। तीसरी और चौथी पारी के दौरान टीम को 200 रन बनाने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस पिच पर गेंदबाज हमेशा से हावी रहे हैं। नागपुर की इस पिच पर अब तक 6 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम के हिस्से 4 जीत आई हैं, जबकि एक मैच उसे गंवाना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ पर आकर खत्म हुआ है। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी।

तस्वीर पर फैंस ने लिए मजे

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की तस्वीर पर क्रिकेट फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच देखने आए वॉर्नर-स्मिथ ने लंबे समय तक पिच का जायजा लिया। जिसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक फैन ने सैंड पेपर घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि सैंड तो मिल गई, अब पेपर भी जुगाड़ लेता हूं। इस तरह कई फैंस तस्वीर के नीचे कमेंट्स कर रहे हैं। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+