Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तिहरा शतक लगाने का सपना देखते रह गए Rohit Sharma, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने 309 रन बनाकर रच दिया इतिहास

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम पर दर्ज है।

Stephen Nero became the first player to score a triple century in blind cricket

नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम पर दर्ज है। रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स पर ऐतिहासिक 264 रन की पारी खेली थी। रोहित वनडे में एक नहीं, बल्कि 3 दोहरे शतक जमाने वाले भी दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के कई जानकार तो यहां तक कह चुके हैं कि 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे पहला तिहरा शतक भी हिटमैन के बल्ले से ही निकलेगा। हालांकि, रोहित के बल्ले से तिहरा शतक निकले या न निकले... ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इस फॉर्मेट में तिहरा शतक ठोककर इतिहास रच दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी

ऑस्ट्रेलियाई नेत्रहीन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज स्टीफन नीरो ने मंगलवार को यह नायाब पारी खेली। स्टीफन नीरो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे इंटरनेशनल मैच में तिहरा शतक लगाकर धमाल मचा दिया है। 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में नीरो ने 140 गेंदों पर 309 रन की पारी खेली। अपनी इस मैराथन पारी में उन्होंने 49 चौके और एक छक्का लगाया। बता दें कि, नेत्रहीन क्रिकेट के इतिहास के ये सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। स्टीफन से पहले पाकिस्तान के मसूद जान ने सन 1998 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 262 रन बनाए थे। ये मुकाबला दिल्ली में खेला गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

40 ओवर के मुकाबले में कंगारू टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 541 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। नेत्रहीन क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है। मैच में स्टीफन नीरो के अलावा माइकल जैनिस ने भी 58 रन बनाए। नीरो और जैनिस ने दूसरे विकेट के लिए 266 रन जोड़े। इनके अलावा नेड ब्ररुयर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। 542 रन का पीछे करते हुए कीवी टीम 39.2 ओवर के खेल में 272 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। ऑस्ट्रलिया ने ये मुकाबला 269 रन के विशाल अंतर से जीता।

नीरो का लगातार तीसरा शतक

नीरो का लगातार तीसरा शतक

स्टीफन नीरो का इंटरनेशनल इन्क्लूशन सीरीज 2022 में ये लगातार तीसरा शतक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 309 रन बनाने से पहले पिछले हफ्ते उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 113 और 47 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+