T20 World Cup: फ्लोरिडा में इमरजेंसी घोषित, भारत सहित सभी टीमों के वर्ल्ड कप मुकाबले होंगे रद्द?

T20 World Cup: भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में यूएस को पराजित करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम के पास अभी एक मुकाबला और है लेकिन इसमें हार या जीत से कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ग्रुप ए से टीम इंडिया अगले चरण में जाने वाली पहली टीम है।

टीम इंडिया का अगला मैच अब कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेला जाना है। फ्लोरिडा में भारतीय टीम अपना अंतिम लीग मैच खेलने वाली है। इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे भारत को नहीं लेकिन पाकिस्तानी टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है।

florida

फ्लोरिडा में स्टेट इमरजेंसी घोषित की गई है। भयंकर बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। श्रीलंकाई टीम को वहां से उड़ान भरकर वेस्टइंडीज जाना था लेकिन यह संभव नहीं हो पाया और लंकाई टीम को वहीं रुकना पड़ा है।

श्रीलंका और नेपाल के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था। 17 जून को श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। श्रीलंका का रास्ता कठिन है क्योंकि दो मैचों में पहले ही हार का सामना करना पड़ा है।

फ्लोरिडा में कुछ अहम मुकाबले खेले जाने हैं। पाकिस्तान और यूएस सुपर आठ की दौड़ में हैं। आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। अगर इस मैच में पाक टीम जीत दर्ज करती है, तो अगले चरण में जाने का मौका रहेगा। इससे पहले आयरलैंड और यूएस का मैच होगा। अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो पाकिस्तानी टीम बाहर हो जाएगी। यूएस 5 अंकों के साथ आगे चली जाएगी।

भारतीय टीम का अंतिम मुकाबला भी अब फ्लोरिडा में ही खेला जाना है। अगर इसी तरह भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति रहती है, तो वह मुकाबला भी रद्द हो सकता है। भारतीय टीम पहले ही सुपर आठ में अपनी जगह बना चुकी है इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है। भारत और कनाडा के बीच मुकाबला 15 जून को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+