श्रीलंकाई क्रिकेटर रेप केस के चलते ऑस्ट्रेलिया में करेगा ट्रायल का सामना
श्रीलंका के इस टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने देश के लिए 100 से भी ज्यादा मैच खेल खेले हैं लेकिन अब उसे रेप के आरोप में कोर्ट ट्रायल का सामना करना होगा।

श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका (Danushka Gunathilaka) के सामने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई कथित रेप की घटना साए की तरह से उनके पीछे पड़ी हुई है। इस खिलाड़ी पर बलात्कार के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में कोर्ट ट्रॉयल चलेगा।
यह मामला ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का है जब श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए डाउन अंडर में मौजूद थी। तब कथित तौर पर इस खिलाड़ी के ऊपर 29 साल की एक महिला के साथ बिना उसकी सहमति के बगैर सिडनी में यौन संबंध बनाने का आरोप है।
यह महिला क्रिकेटर को टिंडर प्लेटफार्म पर मिली थी। इस घटना के बाद बाद क्रिकेटर को गिरफ्तार भी किया गया था और उसने 11 राते हिरासत में विदाई थी, जिसके बाद उन्हें जमानत मिली थी। इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल नवंबर में इस क्रिकेटर को तुरंत सस्पेंड कर दिया था।
दनुष्का गुणाथिलाका के ऊपर पिछले महीने चार सेक्सुअल एसॉल्ट के चार्ज में तीन हटा लिए गए थे। उन्होंने अपने बाकी बचे हुए आरोपों के तहत गुरुवार को सिडनी की एक स्थानीय अदालत में सहमति के बिना संभोग करने के आरोप में खुद के दोषी नहीं होने के लिए दलील दी थी।
टॉप ऑर्डर के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए सभी फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं और उन्होंने अपनी जमानत की शर्तों में बदलाव के लिए भी अपील की थी ताकि वे हर दिन के बजाय सप्ताह में केवल 3 दिन ही पुलिस को रिपोर्ट करें।












Click it and Unblock the Notifications