SL vs Eng: इंग्लैंड को पहली बार टी-20 में हराकर श्रीलंका ने रचा इतिहास, खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन

England Women vs Sri Lanka Women, 2nd T20: इंग्लैंड पर पहली बार जीत हासिल कर श्रीलंका की महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही थी। वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका की महिला टीम ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। श्रीलंका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में एकतरफा अंदाज में इंग्लैंड को हराने का कारनामा किया।

इंग्लैंड ने बनाए थे 104 रन: पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई महिला गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड की महिला बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रही। पूरी टीम सिर्फ 104 रन पर ही ढेर हो गई। चार्लोट डीन ने इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 34 रन बनाने का काम किया। लेकिन दूसरी छोर से कोई भी महिला बल्लेबाज लंबे समय तक मैदान पर नहीं टिक सकी। यही वजह रही कि इंग्लैंड की टीम बेहद कम स्कोर पर ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई।

Sri Lanka Women 1

श्रीलंका ने आसानी से जीता मैच: 105 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 13.2 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से चामरी ने 40 गेंदों में 55 रन बनाए। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की इस सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला निर्णायक होने वाला है। जो टीम तीसरे मुकाबले को जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी।

इंग्लैंड महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: मैया बाउचियर, डेनिएल व्याट, ऐलिस कैप्सी, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, इस्सी वोंग, सारा ग्लेन, चार्लोट डीन, केट क्रॉस।

श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+