श्रीलंकाई महिला टीम ने 7 साल बाद किया बड़ा कारनामा, भारतीय टीम को पटखनी देकर रचा इतिहास

INDW vs SLW: त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में श्रीलंकाई टीम ने बड़ा कारनामा कर दिया है। भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका ने नया इतिहास लिख दिया है। लम्बे समय से श्रीलंकाई टीम को भारत के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई थी।

इस बार श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर एक तरह से बड़ा उलटफेर कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 275 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज ऋचा घोष रहीं, वह 48 गेंदों में 58 रन बनाने में सफल रहीं।

ind vs sl

प्रतीका रावल का बल्ला भी चला लेकिन वह लम्बी पारी खेलने में नाकाम रही। उन्होंने 35 और स्मृति मंधाना ने 18 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हरलीन देओल ने 29 रन बनाए और हरमनप्रीत कौर ने 30 रनों की पारी खेलते हुए स्कोर 9 विकेट पर 275 रनों तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी ने 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा चमारी अट्टापट्टू ने भी 3 विकेट हासिल किये।

श्रीलंकाई टीम ने जवाबी पारी में खेलते हुए हसिनी परेरा का विकेट गंवा दिया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद विश्मी गुनारत्ने भी 33 रनों के निजी स्कोर पर चलती बनी। इस समय लगने लगा था कि अब भारतीय टीम इए मुकाब्ल्ले पर पकड़ बना लेगी।

इस बीच हर्षिता समरविक्रमा ने फिफ्टी जड़ी और 53 रनों का स्कोर बनाया। उनके बाद नीलाक्षी डी सिल्वा ने भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचा दिया। उनके बल्ले से तूफानी बैटिंग देखने को मिली। वह 33 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बना टीम को जीत के करीब लाकर छोड़ गईं।

यहाँ से अनुष्का संजीवनी ने नाबाद 23 रन बनाए और सुगंदिका कुमारी ने 19 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने पांच गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने 7 साल के बाद भारत को एकदिवसीय क्रिकेट में पराजित कर धमाका कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+