Sri Lanka vs Oman: वनडे विश्व कप क्वालीफायर में ओमान के खिलाफ श्रीलंका की दमदार जीत

ICC Cricket World Cup Qualifiers: आईसीसी वनडे विश्व कप क्वालीफायर के 11वें मैच में श्रीलंकाई टीम ने क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) में ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान जीशान मकसूद की टीम 30.2 ओवर में 98 रन पर ढेर हो गई।

श्रीलंकाई टीम के लिए वानिंदु हसरंगा ने वनडे में लगातार दूसरी बार पांच विकेट लेकर ओमान के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए। लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 7.2 ओवरों में 13 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं। उनकी गेंदबाजी के दम पर ओमान की टीम सिर्फ 98 रन पर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने ओमान को 10 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की टीम ने 15 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 100 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान वानिंदु हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

sri lanka vs oman

लंकाई टीम के लिए ओपनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाज पथुम निसांका ने 39 गेंद पर 37 रन बनाए, वहीं दिमुथ करुणारत्ने ने 51 गेंद पर 61 रन बनाए। श्रीलंका ने मौजूदा क्वालीफायर में दो मैचों में दोनों जीत लिए हैं। हालांकि, ओमान क्रिकेट टीम के कप्तान ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। जीशान मकसूद आठ गेंद खेलकर मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा।

ये भी पढ़ें- Sri Lanka vs Oman: ओमान के खिलाफ वानिंदु हसरंगा ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, चटकाए 5 विकेट

ओमान की प्लेइंग इलेवन
जीशान मकसूद (कप्तान), कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, आकिब इलियास, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, अयान खान, नसीम खुशी (विकेटकीपर), बिलाल खान, जय ओडेड्रा, फैयाज बट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+