NEP vs SL: बारिश के कारण रद्द हुआ श्रीलंका-नेपाल का मैच, क्या लायंस के पास अब भी सुपर 8 में पहुंचने का मौका?

NEP vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मंगलवार को श्रीलंका का नेपाल के खिलाफ अहम मैच फ्लोरिडा में लगातार बारिश के कारण बिना टॉस के ही रद्द हो गया। दोनों टीमों को इस मुकाबले से एक-एक अंक मिला और श्रीलंका, जिसने अपने पहले दो मैच गंवाए थे, अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है, लेकिन अभी भी कुछ उम्मीदें श्रीलंका को जिंदा रखे हैं।

दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम
इस बीच, तीन मैचों में तीन जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर चल रही दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

Sri Lanka vs Nepal

जलभराव के कारण रद्द हुआ मैच
दिन भर बारिश होने के बाद जब मौसम साफ हुआ तो ग्राउंड स्टाफ ने स्टेडियम को तैयार करने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम के आउटफील्ड में अत्यधिक जलभराव के कारण अधिकारियों ने खेल को रद्द कर दिया। दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश और नीदरलैंड के दो मैचों में दो-दो अंक हैं।

क्या श्रीलंका अभी भी क्वालीफाई कर सकता है?
श्रीलंका के पास नीदरलैंड के खिलाफ़ सिर्फ़ एक मैच बचा है और अगर वे यह मैच जीत जाते हैं तो उनके तीन अंक हो जाएंगे। जबकि बांग्लादेश और नीदरलैंड के पास पहले से ही दो-दो अंक हैं। श्रीलंका को सिर्फ़ तीन अंकों के साथ क्वॉलिफाई करने के लिए, अन्य परिणाम उनके पक्ष में होने चाहिए।

अगर हालात इस तरह रहे तो वे क्वॉलिफाई कर सकते हैं
किंग्सटाउन में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है और दोनों टीमों को सिर्फ़ एक-एक अंक मिलता है। इस बीच अगर कोई टीम चार अंक पर पहुंच जाती है तो श्रीलंका बाहर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- IND vs USA, Head to Head: भारत बनाम अमेरिका का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

नेट रन रेट तय करेगा
अगर दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को हराया और नेपाल ने बांग्लादेश को हराया। इसके अलावा श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराया। इस तरह से सब कुछ ऊपर बताए गए तरीके से होता है तो श्रीलंका बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल के साथ तीन अंकों पर बराबरी पर रहेगा। ऐसी स्थिति में, नेट रन रेट तय करेगा कि कौन सुपर 8 में पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+