IND vs SL, 2nd ODI: भारत-श्रीलंका का दूसरा मैच हो सकता है रद्द? कोलंबो से आया हैरान करने वाला अपडेट

Sri Lanka VS India 2nd ODI: टीम इंडिया आज, 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदास्ता स्टेडियम में वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान टीम से भिड़ने के लिए तैयार है। पहला वनडे मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी। आज के रोमांचक एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि गेम चेंजर साबित हो सकती है।

भारत बनाम श्रीलंका के दूसरे मैच में बारिश बनेगी विलेन?
एक्यूवेदर के अनुसार, भारत बनाम श्रीलंका के मैच के दौरान बारिश की 89% संभावना है और रात में बारिश की ये संभावना बढ़कर 91% हो जाएगी। दिन में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Sri lanka vs india

कोलंबो की पिच रिपोर्ट
दो अगस्त को प्रेमदासा में स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया, और दूसरे मैच में भी यही सिलसिला जारी रहने की उम्मीद नजर आती है। पहले वनडे में श्रीलंकाई स्पिनरों ने 10 में से 9 विकेट लिए थे। हालांकि, भारत के लिए यह अधिक संतुलित रहा। भारतीय स्पिनरों ने 8 में से 4 विकेट लिए, हालांकि उन्होंने मेजबान टीम को तेज गेंदबाजों से कहीं अधिक परेशान किया।

ये भी पढ़ें- IND vs SL, 2nd ODI: भारत-श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत
भारत और श्रीलंका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारत और श्रीलंका ने 50 ओवर के फॉर्मेट में 169 मैच खेले हैं। भारत 99 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि श्रीलंका ने 57 गेम जीते हैं। कुल 11 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं और दो मैच बराबरी पर रहे हैं।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिंडु मेंडिस, निशान मदुष्का, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा।

भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+