SL vs IND, 2nd ODI: भारत-श्रीलंका के दूसरे मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
SL vs IND, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे के रोमांचक टाई के बाद दोनों टीमों 4 अगस्त को दूसरे मैच के लिए आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला भी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 मिनट पर शुरू होगा। एक्शन में अभी टाइम है लेकिन मौसम का पूर्वानुमान हमें मिल चुका है, तो आइए बिना किसी देरी के पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
पहले वनडे मैच में कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज की शानदार शुरुआत की। 'हिटमैन' ने 47 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। विराट कोहली ने आउट होने से पहले 32 गेंदों पर 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शुभमन गिल 35 गेंदों पर केवल 16 रन बना सके।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर अच्छी वापसी की, जबकि केएल राहुल ने 43 गेंदों पर 31 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 57 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 25 रनों की तेज पारी खेलकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी।
कैसा रहा श्रीलंका का प्रदर्शन
श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 75 गेंदों पर 56 रन बनाए। डुनिथ वेल्लालेज 65 गेंदों पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण रन बनाए। कप्तान चरिथ असलांका बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में 3/30 का आंकड़ा दर्ज किया। वानिन्दु हसरंगा ने भी कोहली और राहुल सहित तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जब भारत जीत की ओर अग्रसर दिख रहा था, तब उनका प्रदर्शन मैच को बराबरी पर लाने में अहम रहा।
भारत बनाम श्रीलंका का आमने-सामने का रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 169 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 99 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 57 में श्रीलंका विजयी रहा है। 12 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए।
भारत-श्रीलंका के दूसरे मैच की पिच रिपोर्ट
2 अगस्त को प्रेमदासा में स्पिनरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले वनडे में श्रीलंकाई स्पिनरों ने भारत के दस में से नौ विकेट चटकाए। भारत के लिए स्पिनरों ने आठ में से चार विकेट चटकाए और मेजबान टीम को तेज गेंदबाजों से ज्यादा परेशान किया। ऐसे में एक बार फिर पिच की स्थिति कुछ ऐसी ही रहने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
एक्यूवेदर के अनुसार, 4 अगस्त को बारिश की संभावना बहुत ज़्यादा है, दोपहर में इसकी संभावना 73% और शाम को लगभग 70% है। तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और ह्यूमिडिटी का स्तर 80% के आसपास रहेगा।
ये भी पढ़िए- Olympics 2024: अर्जेंटीना और फ्रांस के खिलाड़ियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे! मैदान पर फाइट का Video वायरल
कब और कैसे देख सकेंगे मैच
दूसरा वनडे मैच 4 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और इसे सोनीलिव ऐप के ज़रिए ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications