भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ बरपाया कहर, अर्शदीप सिंह-अक्षर पटेल ने बिखेरा जलवा
Sri Lanka vs India 1st ODI: टी-20 सीरीज जीतने के बाद वनडे का आगाज भी भारतीय टीम ने धमाकेदार तरीके से किया है। पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा। श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन ही बना सकी। दुनिथ वेलालागे ने श्रीलंका के लिए नाबाद 66 रनों की पारी खेली।
अर्शदीप सिंह-अक्षर पटेल ने बिखेरा जलवा
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेलालागे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। वानिंदु हसरंगा ने दुनिथ वेलालागे के साथ टीम को संभाला और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। हसरंगा 35 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

फ्लॉप हुए टॉप ऑर्डर बल्लेबाज
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को आउट कर टीम को पहला सफलता दिलाई। पाथुम निशांका और कुसल मेंडिस ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन शिवम दुबे ने कुसल मेंडिस को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। यह शिवम दुबे के वनडे करियर का पहला विकेट भी रहा। इसके बाद अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा को आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया।
रोहित-कोहली पर होगी नजर
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली से रनों की उम्मीद होगी। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये दोनों ही बल्ले से दमखम दिखाना चाहेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।












Click it and Unblock the Notifications