SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच कांटे की टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Sri Lanka vs Afghanistan 3rd T20: अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम ने टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों को जीतकर श्रीलंका ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ इससे पहले श्रीलंका ने टेस्ट और वनडे सीरीज को भी जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
एंजेलो मैथ्यूज ने खेली ताबड़तोड़ पारी
श्रीलंका ने दूसरी टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 72 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की तरफ से अनुभवी ऑलराउंडर बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्ले से दम दिखाने के बाद उन्होंने गेंदबाजी से भी अहम विकेट चटकाए।

अफगानिस्तान ने किया निराश
अफगानिस्तान की कोशिश सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतकर वापस अपने देश लौटने की होगी। श्रीलंका दौरे पर अफगानिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। अफगानिस्तान की टीम टेस्ट वनडे के बाद टी-20 में भी फिस्ड्डी साबित रही है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन ही किया है।
जानिए पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें तो शुरुआती ओवरों में इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। शुरुआती ओवर में यहां बल्लेबाजों के बल्ले से खूब रन निकल सकते हैं। जैसे-जैसे गेंद पुराना होगा बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना मुश्किल होता चला जाएगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
दोनों टीमों के टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 7 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबले में से 5 में श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि दो बार अफगानिस्तान की टीम मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications