Video: बांग्लादेश के अंपायर ने OUT को दिया NOT OUT, श्रीलंकाई टीम ने काटा बवाल और रोक दिया मैच
BAN vs SL: हालिया दिनों में इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट के दौरान डीआरएस को लेकर काफी हंगामा बरपा है। तकनीक पर भी सवाल खड़े हुए है। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है लेकिन कारण अलग है। इस बार तकनीक ने नहीं बल्कि अम्पायर ने खेल कर दिया।
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सिलहट में खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान आउट बल्लेबाज को थर्ड अम्पायर ने नॉट आउट देकर बचा लिया और इसके बाद बवाल देखने को मिला। श्रीलंकाई टीम ने इस फैसले के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते उए प्रोटेस्ट किया।

दरअसल बिनुरा फर्नान्डो गेंदबाजी कर रहे थे, बांग्लादेश के बल्लेबाज सौम्य सरकार के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास गई और कैच की अपील पर अम्पायर ने आउट दिया। इसके बाद बल्लेबाज ने मामला रिव्यू के लिए भेज दिया। रिप्ले में दिख रहा था कि बल्ले का किनारा लग गया है लेकिन टच थोड़ी देर बाद अल्ट्राएज में दिखा। आवाज भी साफ़ आई थी।
थर्ड अम्पायर ने नॉट आउट दे दिया। कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे लोग भी हैरान थे। उनका भी कहना था कि स्टम्प्स माइक से साफ़ आवाज आई थी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों ने इस फैसले का विरोध किया। एंजेलो मैथ्यूज और अन्य सभी खिलाड़ियों ने मैदानी अम्पायर से बात की। पूरी टीम एकत्रित हो गई।
हालांकि मैदानी अम्पायर ने कोई भी बात सुनने से मना कर दिया और कुछ देर खेल रुका और बाद में फिर से शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले की आलोचना देखने को मिली और काफी बातें भी देखने को मिली। बांग्लादेश की टीम ने इसके बाद मैच जीत लिया।
DRAMA! Clear noise > on-field umpire signals out > review taken > 3rd umpire rules not out despite UltraEdge!
— FanCode (@FanCode) March 6, 2024
Bangladesh-Sri Lanka always throws up a controversy 😶
.
.#BANvsSL #FanCode pic.twitter.com/8hH9i65SD6
श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को 166 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद बांग्लादेश ने 8 विकेट से मैच अपने नाम करते हुए सीरीज में खुद को बरकरार रखा है। तीन मैचों की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर चल रही है। अंतिम मुकाबला निर्णायक होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications