Asia Cup 2023: पिछली बार की चैंपियन श्रीलंका पर बड़ी मुसीबत, टूर्नामेंट से पहले ही चार खिलाड़ी बाहर
Asia Cup 2023, Sri Lankan Team: पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप का आगाज 30 अगस्त यानी गुरुवार से होने जा रहा है। पाकिस्तान और नेपाल के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम ने पिछले साल एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम किया था। श्रीलंका एक बार फिर उस कारनामे को दोहराना चाहेगी। लेकिन टीम के लिए ऐसा करना कतई आसान नहीं होगा।
श्रीलंका के कई खिलाड़ी चोटिल: एशिया कप से ठीक पहले श्रीलंका के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मधुशंका इंजरी के कारण पहले ही एशिया कप से बाहर हैं। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा और लाहिरू कुमारा भी एशिया कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों का एशिया कप में खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

श्रीलंका को बड़ा झटका: लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा और मदुशंका तीनों ने ही विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों में श्रीलंका के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में श्रीलंका की टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है। टीम के चार बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने से श्रीलंका की एशिया कप की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला गुरुवार 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।
एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, चैरिथ असालंका, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका (खेलना मुश्किल) , मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications