यौन शोषण के आरोप में श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुनातिलका को पुलिस ने आधी रात में टीम होटल से किया गिरफ्तार

Danushka Gunathilaka: श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुनातिलका को ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। सिडनी पुलिस ने उन्हें रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। धनुष्का पर रेप का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें रविवार को सुबह सिडनी पुलिस ने उन्हें टीम के होटल से गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार गुनातिलका पर 29 वर्षीय महिला ने उनके रोज बे स्थित घर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें होटल से गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Sri Lanka के खिलाड़ी पर आरोप, Police ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    dhanushka

    न्यू साउथ वेल्स की पुलिस की ओर से इसको लेकर बयान जारी किया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा महिला की मुलाकात क्रिकेट से कई दिनों तक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर चैटिंग के बाद हुई थी। 2 नवंबर को युवक ने महिला के सात यौन शोषण किया। मौजूदा जांच के अंतर्गत जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया है उसकी जांच की जा रही है, यहां स्पेशलिस्ट पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है।

    बता दें कि गुनातिलका ने इस विश्वकप में श्रीलंका के लिए कोई खास भूमिका नहीं निभाई है। सुपर-12 स्टेज में वह कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें टीम में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला। हालांकि उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया गया था लेकिन वह टीम के साथ बने हुए थे और टीम के साथ ही होटल में ठहरे थे।

    गुनातिलका को पुलिस ने ससेक्स स्ट्रीट होटल से रात 1 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उन्हें जमानत नहीं मिली और अब उ्नहें परामट्टा बेल कोर्ट में आज वीडियो लिंक के जरिए पेश किया जाएगा। बता दें कि गुणातिलक ने श्रीलंका की ओर से 8 टेस्ट मैच, 47 वनडे, 46 टी-20 मैच खेले हैं। 2015 में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत वेस्ट इंडीज के खिलाफ की थी। इस विश्वकप में श्रीलंका का सफर पहले ही खत्म हो चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+