श्रीलंका के इस दिग्गज क्रिकेटर को यौन उत्पीड़न मामले में मिली क्लीन चिट, कोर्ट से निकलते ही दिया ये बड़ा बयान

श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) को बड़ी राहत मिली है। यौन उत्पीड़न के एक मामले में उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। गुरुवार को जारी एक अदालती दस्तावेज के अनुसार, दनुष्का को पिछले साल टी-20 विश्व कप के दौरान सिडनी में एक महिला के यौन उत्पीड़न का दोषी नहीं पाया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने नवंबर 2022 में गुनाथिलाका पर 29 वर्षीय महिला की सहमति के बिना यौन संबंध बनाने के चार आरोप लगाए। रिपोर्ट के अनुसार, कथित घटना एक डेटिंग ऐप के माध्यम से कई दिनों तक बातचीत करने के बाद घटी।

danushka gunathilaka

32 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के चार आरोपों में से तीन को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद श्रीलंका क्रिकेट द्वारा निलंबित कर दिया गया था, इन आरोपों को मई में खारिज कर दिया गया था। इसके बाद सिर्फ एक मामले के लिए उनके ऊपर मुकदमा चल रहा था।

न्यायाधीश सारा हगेट ने कहा कि, 'आरोपी ने साक्षात्कार में उससे पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया है, और मैंने स्पष्ट धारणा बनाई कि वह सच्चा होने और पुलिस की सहायता करने की पूरी कोशिश कर रहा था।' मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गुनाथिलाका को मुकदमे के दौरान अपना पासपोर्ट जमा करना पड़ा, लेकिन अब वह श्रीलंका लौटने के लिए स्वतंत्र हैं।

गुनाथिलका ने अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'मुझे लगता है कि न्यायाधीश के फैसले से सब कुछ स्पष्ट हो गया है। मैं बस उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस दुखद समय में मेरी मदद की। इसके अलावा पिछले 11 महीने मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं।'

दरअसल, श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) साल 2017 से श्रीलंका की सीमित ओवर टीम का नियमित हिस्‍सा हैं। उन्‍होंने आठ टेस्‍ट, 47 वनडे और 46 टी20 इंटरनेशनल मैचों में राष्‍ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया है। कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद वह एक बार फिर क्रिकेट में वापसी करने के लिए उत्साहित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+