श्रीलंका क्रिकेट ने किया खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, शामिल हुए 19 नाम

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने साल 2022-2023 के लिए खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है और इसमें विभिन्न श्रेणियों में 19 खिलाड़ी शामिल हैं। एसएलसी के सीईओ एशले डी सिल्वा के अनुसार, सभी क्रिकेटरों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस स्तरों के लिए बेंचमार्क भी बढ़ाया था जिसका पिछले साल कुछ खिलाड़ियों द्वारा विरोध भी किया गया था।
यह भी पढ़ें- तेवतिया ने क्रिकेट जगत को हिलाया, ये 2 बल्लेबाज भी दिला चुके हैं इसी अंदाज में जीत
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की बात करें तो खिलाड़ियों को पांच कैटेगरी में बांटा गया है, ए1 से लेकर सी2 तक। वहीं, घरेलू खिलाड़ियों के लिए अलग कैटेगरी है। जैसा कि अनुमान था, इंग्लैंड दौरे के दौरान बायो-बबल प्रतिबंधों को तोड़ने के लिए पिछले साल कई महीनों के लिए बैन होने वाले निरोशन डिकवेला, दनुष्का गुणाथिलका और कुसल मेंडिस को सी 2 श्रेणी में रखा गया है।
शीर्ष श्रेणी, ए 1 में सिर्फ चार खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें दिमुथ करुणारत्ने, धनंजय डी सिल्वा, दुष्मंथा चमीरा और वनिन्दु हसरंगा हैं। चमीरा और हसरंगा तीनों प्रारूपों का हिस्सा रहे हैं, डिसिल्वा टेस्ट लाइन-अप में नियमित होने के बावजूद सीमित ओवरों की टीम से अंदर और बाहर रहे हैं। करुणारत्ने इस समय दुनिया के शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं और श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान हाल ही में भारत में शतक बनाकर छाए थे।

यहां श्रीलंका के सालाना काॅन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की सूची दी गई है-
A1 - दिमुथ करुणारत्ने, धनंजय डी सिल्वा, दुष्मंथा चमीरा, और वानिंदु हसरंगा।
बी1 - पथुम निसानका, लाहिरु थिरिमाने, दासुन शनाका, दिनेश चांदीमल, कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज।
बी 2 - लसिथ एम्बुलडेनिया, रमेश मेंडिस, चरित असलंका
C1 - विश्व फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने।
C2 - निरोशन डिकवेला, दनुष्का गुणथिलका, और कुसल मेंडिस।
घरेलू खिलाड़ी- प्रवीण जयविक्रमा, ओशादा फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, लक्षण संदाकन, महेश थीक्षाना, नुवान प्रदीप, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिनोड भानुका, कामिंडू मेंडिस।












Click it and Unblock the Notifications