तेवतिया ने क्रिकेट जगत को हिलाया, ये 2 बल्लेबाज भी दिला चुके हैं इसी अंदाज में जीत

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 के 16वें मैच में शुबमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 59 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली, जो जीत के लिए अहम साबित हुए। लेकिन फिर भी शुबमन गिल से ज्यादा चर्चे राहुल तेवतिया के होते दिखे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हिला दिया। हुआ ऐसा कि मैच आखिरी गेंद तक गया। आखिरी दो गेंदों में 12 रन चाहिए थे। गुजरात की हार नजदीक लग रही थी, लेकिन ऑलराउंडर तेवतिया ने बिना खाैफ के लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें- राहुल तेवतिया को पता था छक्का आएगा, खोला जीत दिलाने का राज

ये 2 बल्लेबाज भी दिला चुके हैं इसी अंदाज में जीत

ये 2 बल्लेबाज भी दिला चुके हैं इसी अंदाज में जीत

छक्कों की बरसात कर तेवतिया ने अपने नाम एक खास रिकाॅर्ड भी दर्ज कर लिया। वह टीम को आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर जीत दिलाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 2 बल्लेबाज इसी अंदाज में मैच खत्म कर चुके हैं। खास बात यह है कि वे दोनों बल्लेबाज भी भारतीय हैं। जी हां, तेवतिया से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी व माैजूदा कप्तान रविंद्र जडेजा अपनी टीम को आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर जीत दिला चुके हैं। धोनी ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा कर टीम को जीत दिलाई थी, जबकि जडेजा ने 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऐसा करिश्मा किया था।

अंतिम ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर छक्के लगाकर मैच जीतने वाले खिलाड़ी-

अंतिम ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर छक्के लगाकर मैच जीतने वाले खिलाड़ी-

एमएस धोनी (पंजाब किंग्स के खिलाफ, 2016)
रवींद्र जडेजा (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2020)
राहुल तेवतिया (पंजाब किंग्स के खिलाफ, 2022)

यूं चले तेवतिया

यूं चले तेवतिया

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए थे। इन रनों का पीछा करते हुए गुजरात ने आखिरी गेंद तक मैच पहुंचाया। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने विदेशी तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ को ओवर साैंपा। ओवर की पहली गेंद डेविड मिलर ने खेली, जिसपर कप्तान हार्दिक पांड्या, जो पिच के दूसरी तरफ थे, रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल तेवतिया, जिन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर मिलर ने चौका लगाया। साथ ही चौथी गेंद पर 1 रन लिया। स्ट्राइक पर तेवतिया थे। आखिरी दो गेंदों पर अब भी 12 रन चाहिए थे। लेकिन तेवतिया ने आत्मविश्वास बनाए रखे हुए लगातार दो छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+