T20 World Cup 2022: निर्णायक मुकाबले से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, चोटिल दुष्मंथा चमीरा टूर्नामेंट से बाहर!

T20 world cup 2022 में बुधवार को श्रीलंका का मुकाबला नीदरलैंड्स से है। श्रीलंका के लिए यह मैच करो या मरो वाली स्थिति का है, क्योंकि अगर श्रीलंका यह मैच हार गई तो सुपर 12 राउंड में उसकी एंट्री नहीं हो पाएगी। ऐसे में इस निर्णायक मुकाबले से पहले श्रीलंका को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोट की वजह से कल के मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि चमीरा पूरे विश्व कप से ही बाहर हो गए हैं।

dushmantha chameera

चमीरा की चोट है सीरियस!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को यूएई के खिलाफ मुकाबले में चमीरा और प्रमोद मदुशान को चोट लगी थी। मदुशान की चोट को लेकर यह कहा जा रहा है कि वो कल के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन चमीरा की चोट सीरियस है और वो अब टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। NewsWire की रिपोर्ट में कहा गया है कि चमीरा का कल स्कैन कराया जाएगा और सही स्थिति उसके बाद पता चलेगी, लेकिन चमीरा सही नहीं नजर आ रहे हैं और वो टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

चमीरा ने यूएई के खिलाफ लिए 3 विकेट

आपको बता दें कि दुष्मंथा चमीरा ने मंगलवार को यूएई के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। यूएई के खिलाफ मुकाबले में चमीरा ने 4 ओवर के स्पेल में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में बुधवार को होने वाले निर्णायक मैच से पहले उनका टीम से बाहर होना श्रीलंका के लिए बहुत बड़ा झटका है। श्रीलंका को टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए कल नीदरलैंड्स को हराना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+