SL vs NZ: श्रीलंका के सामने न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन, करारी हार के साथ सीरीज में हुआ क्लीन स्वीप

Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला चौथे ही दिन समाप्त हो गया। गॉल में खेला गया यह मैच मेजबान श्रीलंका ने बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। कीवी टीम के लिए यह मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। श्रीलंका ने धांसू प्रदर्शन किया।

इस मैच में श्रीलंका ने एक पारी और 154 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। श्रीलंका ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत दौरे पर आने से पहले न्यूजीलैंड टीम के लिए यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में कीवी टीम 360 रन बनाकर आउट हो गई।

sri lanka vs new zealand

फॉलोऑन खेलते हुए कीवी टीम की तरफ से प्रयास अच्छा देखने को मिला लेकिन मेजबान टीम के पास बड़ी बढ़त थी। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे के बल्ले से 61 रनों की पारी आई। मिडिल ऑर्डर में विलियमसन ने 46 रनों की पारी खेली।

टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर आदि प्लेयर्स ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। तीनों ने क्रमशः 60, 78 और 67 रनों पारियां खेली लेकिन न्यूजीलैंड की हार बचाने के लिए ये रन काफी नहीं थे। कीवी टीम की हार लगभग तय नजर आ रही थी।

प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंकाई टीम के लिए अपनी स्पिन गेंदबाजी से बेहतरीन कार्य किया और न्यूजीलैंड की बैटिंग तहस-नहस कर दी। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट झटके और दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम करते हुए श्रीलंका को 2-0 से सीरीज जिताई।

इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी 5 विकेट पर 602 रन बनाकर घोषित कर दी। दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस की शतकीय पारियां देखने को मिली। जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम महज 88 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई और श्रीलंका ने उनको फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया और बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+