SRH vs RR Prediction: आज के मुकाबले में ये 3 गेंदबाज ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट
IPL 2023 SRH vs RR: आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आज अपना अभियान शुरू करने जा रहे हैं। मैच में सर्वाधिक लेने वाले तीन संभावित गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 4 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में होने जा रहा है। अभी तक आईपीएल में हुए तीनों मैचों में मेजबान टीमों ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है और इस हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद के पास आज के मुकाबले में एडवांटेज है। राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय करके यहां आ रही है और उनके हौसले निश्चित तौर पर बुलंद है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है। उनके नियमित कप्तान ऐ़डन मार्करम उपलब्ध नहीं है क्योंकि वह नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आएंगे।
आज के मैच के 3 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संभावित गेंदबाजों को देखने के लिए हमें इस मैदान पर एक नजर डालनी होगी, जहां पर भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। भुवी आज सनराइजर्स की अगुवाई भी कर रहे हैं। वे यहां पर 37 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा अमित मिश्रा भी सफल रहे हैं जिनको यहां 27 विकेट मिले हैं। ऐसे में यह पिच स्पिनर के साथ-साथ तेज गेंदबाजों की भी भरपूर मदद करती है और अगर हम उस लिहाज से नजर डालें तो हम यहां आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट रखने वाले 3 संभावित गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार को रख सकते हैं।
1. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर ने इस मैदान पर आईपीएल मैच खेलते हुए 36 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर ने यहां 36 ही मैच खेले हैं, उनका औसत 29.3 दिन का रहता है जिसको भी सुधारना चाहेंगे और इकोनामी रेट भी थोड़ा ऊंचा ही रहता है जो 7.75 का है। उन पर आज कप्तानी की जिम्मेदारी भी होगी।
2. युजवेंद्र चहल
नंबर दो पर राजस्थान रॉयल्स के पिछले सीजन के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल है। उन्होंने पिछले सीजन में 17 मैचों में 27 विकेट लिए थे और इस बार भी ऐसा ही कारनामा दोहराने की पूरी उम्मीद है। आईपीएल 2022 के पर्पल कैप विजेता भुवनेश्वर मिडिल ओवर में काफी सफल हो सकते हैं जहां उनका गेंदबाजी औसत 19.52 रहता है। ऐसे में निश्चित तौर पर आज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की संभावित लिस्ट में युजवेंद्र चहल का नाम होना लाजमी है।
3. उमरान मलिक
तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपनी टीम के घरेलू मैदान पर सनसनीखेज कारनामा कर सकते हैं। वे 145 से 150 किलोमीटर की रफ्तार निकालते हैं और आईपीएल में तो 155 प्लस किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से भी गेंदबाजी कर चुके हैं। अपनी तरह के इस विरले भारतीय तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के पिछले सीजन में 22 विकेट लिए हैं। वे तब से लेकर अब तक भारतीय क्रिकेट टीम में भी काफी मुकाबले खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications