IPL 2023: विराट कोहली ने शतक के बाद आलोचकों को दिया तगड़ा जवाब, डुप्लेसी के साथ पार्टनरशिप का भी खोला राज
IPL 2023: विराट कोहली से एसआरएच के खिलाफ मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन के दौरान उनके शानदार रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'इस बात की परवाह नहीं है कि कोई बाहर से क्या कहता है।

RCB vs SRH, IPL 2023: आईपीएल के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है। एसआरएच के खिलाफ विराट कोहली ने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आरसीबी के स्टार और कप्तान फाफ डु प्लेसिस की शानदार साझेदारी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोहली ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम को प्ले-ऑफ की दौड़ में लाकर खड़ा कर दिया है। इस दौरान कोहली ने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर भी बड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि, आईपीएल में उनकी इतनी अच्छी स्ट्राइक रेट नहीं होने पर उन्हें 'इस बात की परवाह नहीं है कि कोई बाहर से क्या कहता है।' कोहली ने 63 गेंदों में 100 रन बनाए और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टीम के लिए 71 रन जोड़े। दोनों के बीच हुई 172 रनों की साझेदारी ने आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से मैच जीता दिया।
कोहली से मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन के दौरान एसआरएच के खिलाफ उनके शानदार रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मैं कभी भी पिछले आंकड़ों को नहीं देखता। मैंने खुद को पहले से ही इतना स्ट्रेस (Stress) में डाल दिया है। यह मेरा है छठा आईपीएल शतक। कभी-कभी मैं खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं देता, क्योंकि मैंने खुद को पहले से ही बहुत अधिक तनाव में डाल दिया है। मुझे परवाह नहीं है कि कोई बाहर से क्या कहता है। यह उनकी राय है।
विराट कोहली को चुना गया मैच ऑफ द मैच
कोहली ने आगे कहा कि, 'जब आप खुद उस स्थिति में होते हैं, तो आप जानते हैं कि क्रिकेट के खेल कैसे जीते जाते हैं। मैंने लंबे समय तक ऐसा किया है, ऐसा नहीं है कि जब मैं खेलता हूं तो मैं अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीतता। मुझे इस पर गर्व है।' स्थिति के अनुसार खेल रहे हैं। दरअसल, इस मैच के लिए कोहली को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
कोहली, जिनकी अक्सर बीच के ओवरों में धीमी गति के लिए आलोचना की जाती है, उन्होंने कहा कि वह अपनी तकनीक के प्रति सच्चे बने रहना चाहते हैं और फैंसी शॉट खेलने से बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं कभी ऐसा व्यक्ति नहीं रहा जो इतने फैंसी शॉट खेलता हो। हमें साल के 12 महीने खेलना होता है। आईपीएल के बाद टेस्ट क्रिकेट (आ रहा है) है।' मुझे अपनी तकनीक के प्रति ईमानदार रहना होगा और अपनी टीम के लिए गेम जीतने के तरीके खोजने होंगे।
कोहली ने की फाफ डु प्लेसिस की प्रशंसा
उन्होंने मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, सोचा एसआरएच को बहुत अच्छा स्कोर मिला है। गेंद ग्रिप भी रही थी। हम एक अच्छी ठोस शुरुआत चाहते थे, लेकिन इस सीजन में फाफ और मैंने अच्छा खेला है।' यह पूछे जाने पर कि उनके और डु प्लेसिस की जोड़ी के रूप में इतना अच्छा प्रदर्शन करने का रहस्य क्या है।
कोहली ने मजाक में कह कि, 'मुझे लगता है कि यह टैटू है।' 'एबी और मैं एक साथ बल्लेबाजी करने के तरीके के समान हैं। इस बात की अच्छी समझ है कि हम (वह और डु प्लेसिस) कहां हैं और खेल को कैसे आगे ले जाना है।












Click it and Unblock the Notifications