ईशान किशन को दिया गया विवादित आउट? बिना अपील अंपायर ने खड़ी की उंगली, भड़के SRH के फैन्स
SRH vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन फ्लॉप हो गए। हालांकि उनको आउट देने का फैसला अब विवादों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर ईशान किशन को आउट देने का मुद्दा गर्मा गया है और मामले ने तूल पकड़ा है।
दरअसल ईशान किशन (1) को अजीबोगरीब तरीके से आउट दिया गया है। अंपायर ने बिना कोई अपील के अपनी उंगली खड़ी करते हुए उनको वापस पवेलियन भेज दिया और सोशल मीडिया पर मैच फिक्स का ट्रेंड चलने लगा। हैदराबाद के फैन्स ने इसे मुंबई की साजिश बताया।

लेग स्टंप से बाहर जाती हुई दीपक चाहर के गेंद किशन के बल्ले से पास से निकलते हुए कीपर के हाथों में गई। इसके बाद कीपर और गेंदबाज दोनों ने वाइड मानते हुए अपील नहीं की। इस बीच अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। चाहर ने जब पीछे देखा, तो अंपायर की उंगली खड़ी थी।
इसके बाद चाहर ने हल्की से अपील कर दी और अंपायर ने पूरी उंगली हवा में लहराते हुए बल्लेबाज को आउट दे दिया। ईशान किशन ने कोई बातचीत किये बिना पवेलियन का रास्ता पकड़ लिया। ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी। सोशल मीडिया पर इसके क्लिप और फोटो शेयर हो रहे हैं।
टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। नितीश रेड्डी भी 2 रन बनाकर आउट हो गए।
टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। नितीश रेड्डी भी 2 रन बनाकर आउट हो गए।
हैदराबाद के 5 विकेट 35 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने मिलकर पारी संभाली। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 99 रनों की भागीदारी की। क्लासेन ने फिफ्टी जड़ते हुए 71 रनों की पारी खेली। वह 44 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हो गए। अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए और हैदराबाद को 8 विकेट पर 143 रनों तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications