SRH vs LSG: किस वजह से मिली सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ से हार? किसने पलटा गेम
SRH vs LSG Turning Points: पिछले मैच में जीत के करीब जाकर दिल्ली कैपिटल्स से हारने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बार धमाल मचाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को उनके ही घर में जाकर रौंदने में कमयाबा रही। हैदराबाद के बल्लेबाज घरेलू फैन्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।
हैदराबाद की टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम ट्रेविस हेड है, वह 47 रन बनाकर आउट हुए। अन्य कोई खिलाड़ी 40 से भी आगे जाने में सफल नहीं रहा। हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया और लखनऊ के लिए यह स्कोर कुछ नहीं था।

इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना मन बनाया हुआ था और बल्लेबाजों ने भी उसी के अनुरूप बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई और दो अहम अंक उनको प्राप्त हुए। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने यह पहली जीत दर्ज की।
मुकाबले में लखनऊ की जीत में दो अहम फैक्टर रहे। इनको हम इस मुकाबले के टर्निंग पॉइंट्स में शामिल कर सकते हैं। मुकाबले के शुरुआती चरण में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन काम करते हुए हैदराबाद को पछाड़ दिया।
SRH vs LSG मैच के टर्निंग पॉइंट
ठाकुर ने दो गेंदों पर लगातार विकेट लेते हुए पावरप्ले में ही हैदराबाद को दो झटके दिए। पहला नाम अभिषेक शर्मा और दूसरा नाम ईशान किशन का है। ईशान किशन ने पिछले मैच में शतक जमाया था लेकिन इस बार वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। ठाकुर ने हैदराबाद को दबाव में लाने का काम किया। मैच में उन्होंने कुल 4 विकेट झटके।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने जब अपना पहला विकेट मार्करम के रूप में जल्दी गंवा दिया था, तो निकोलस पूरन ने गदर काट दिया और 18 गेंदों में फिफ्टी जमाते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई की। वह 26 गेंदों में 70 रन बना आउट हुए और यह पारी गेम पलटने में कारगर साबित हुए। लखनऊ ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications