Sunil Narine: सुनील नरेन ने पूरे किए 200 IPL विकेट, तोड़ा ड्वेन ब्रावो का बड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास!

SRH vs KKR Sunil Narine: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। लेकिन टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सुनील नरेन ने रविवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नरेन ने जैसे ही सलील अरोड़ा को आउट किया, वे आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले इतिहास के पहले विदेशी गेंदबाज बन गए।

सुनील नरेन ने आईपीएल में रचा इतिहास (SRH vs KKR Sunil Narine)

सुनील नरेन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने सभी 200 विकेट एक ही फ्रेंचाइजी (KKR) के लिए खेलते हुए हासिल किए हैं। साल 2012 में डेब्यू करने के बाद से नरेन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने केकेआर को 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Sunil Narine 1

नरेन ने किया 200 विकेट का आंकड़ा पार

200 विकेट का आंकड़ा पार करते ही नरेन अब आईपीएल के सर्वकालिक सफल गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर युजवेंद्र चहल (228 विकेट) और दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (215 विकेट) हैं। नरेन के बाद चौथे नंबर पर 192 विकेट के साथ पीयूष चावला हैं जबकि 187 विकेट लेकर आर अश्विन पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

नरेन की फिरकी में उलझा हैदराबाद

हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की टीम 19 ओवरों में 165 रनों पर सिमट गई। नरेन ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 31 रन देकर 2 अहम विकेट लिए। उन्होंने 16वें ओवर में सलील अरोड़ा को बोल्ड कर अपना 200वां शिकार किया और अगले ही ओवर में ईशान किशन को पवेलियन भेजकर अपना 201वां विकेट पूरा किया।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का यह सीजन निराशाजनक रहा है। टीम फिलहाल 8 मैचों में 5 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। हालांकि पिछले दो मैचों से टीम अजेय है, लेकिन प्लेऑफ की राह अभी भी काफी कठिन नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+