SRH vs GT: टीम बदलते ही बदली DSP मोहम्मद सिराज की किस्मत, गेंद से उगल रहे आग, हासिल की बड़ी उपलब्धि
SRH vs GT, Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल 2025 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। सिराज ने टूर्नामेंट की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ बिना किसी विकेट के 54 रन देकर की। मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में उन्होंने 17 रन देकर चार विकेट चटकाए।
आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट (SRH vs GT, Mohammed Siraj)
मोहम्मद सिराज 100 आईपीएल विकेट लेने वाले 12वें भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। मोहम्मद सिराज हैदराबाद की परिस्थितियों को किसी और से बेहतर जानते हैं। वह इस मैदान पर काफी खेल चुके हैं, यही वजह है कि वह पिच को पढ़ने में सफल रहे और टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस किया।

पहले ही ओवर में किया बड़ा कमाल
सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड को आउट करके बड़ी सफलता हासिल की। हेड और सिराज के बीच तीखी प्रतिद्वंद्विता पिछले साल दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में देखने को मिली थी। तब से ही इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जंग रोमांचक रही है। एक बार फिर हेड के खिलाफ सिराज ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया।
इस खास लिस्ट में शामिल हुए सिराज
मोहम्मद सिराज ने 100 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही सिराज भुवनेश्वर कुमार (183), जसप्रीत बुमराह (165), उमेश यादव (144), संदीप शर्मा (141), हर्षल पटेल (139), मोहित शर्मा (133), मोहम्मद शमी (130), आशीष नेहरा (106), विनय कुमार (105), जहीर खान (102) और शार्दुल ठाकुर (101) जैसे भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए। सिराज ने बाद में अपने अंतिम ओवर में अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह को आउट करके अपना 101वां और 102वां आईपीएल विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications