SRH vs CSK: हैदराबाद-चेन्नई मुकाबले में आज कौन जीता? किस खिलाड़ी ने ठोकी 15 गेंदों में फिफ्टी

SRH vs CSK: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। हैदराबाद की पारी उतार-चढ़ाव भरी रही, जहां एक तरफ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली, तो वहीं मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने पारी को स्थिरता प्रदान की।

पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में की। उन्होंने महज 22 गेंदों में 268.18 के स्ट्राइक रेट से 59 रन कूट डाले, जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, उन्होंने 15 गेंदों में ही फिफ्टी जमा डाली थी। अभिषेक की इस पारी ने हैदराबाद को वह शुरुआती गति दी जिसकी टीम को दरकार थी। हालांकि उनके जोड़ीदार ट्रेविस हेड (23) इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मुकेश चौधरी का शिकार बने। टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

SRH vs CSK

मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभाली और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 59 रन बनाए। क्लासन की इस पारी की बदौलत हैदराबाद का स्कोर 190 के पार पहुंच सका। निचले क्रम में नीतीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार ने 12-12 रनों का योगदान दिया, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन और अनिकेत वर्मा जैसे बड़े नाम आज सस्ते में सिमट गए। चेन्नई के लिए ओवरटन ने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर हैदराबाद की कमर तोड़ी, वहीं कंबोज ने भी अपनी सटीक लाइन और लेंथ से 3 विकेट हासिल किए। मुकेश चौधरी ने दो विकेट लेकर शुरुआती दबाव बनाया।

जवाबी पारी में खेलते हुए संजू सैमसन चेन्नई के लिए खास नहीं कर पाए, वह 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच आयुष म्हात्रे ने तेज बैटिंग करते हुए 13 गेंदों में 30 रन बनाए। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 19 रन बना चलते बने। सरफराज खान ने भी क्रीज पर आते ही तेवर दिखाए लेकिन 25 के स्कोर पर वह भी चले गए। 14 ओवर में चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन था।

मैथ्यू शॉर्ट और शिवम दुबे ने उम्मीदें जिन्दा रखी लेकिन दोनों क्रमशः 34 और 21 रन बनाकर आउट हो गए, यहां हैदराबाद ने पकड़ बना ली। इस समय स्कोर 7 विकेट पर 54 रन हो गया। चेन्नई 8 विकेट पर 184 रन बना पाई और हैदराबाद ने 10 रनों से मैच अपने नाम कर लिया, ईशान मलिंगा ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+