IPL में दिखा जादू-टोने का खेल, नींबू पर मंत्र फूंकते ही खिलाड़ी आउट, वीडियो जमकर वायरल
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुई भिड़ंत ने मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल मचा दी है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या कैमरे में कैद हुआ जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हैदराबाद का एक प्रशंसक स्टैंड्स में बैठकर नींबू के साथ कुछ विशेष क्रिया करता नजर आया। जादू जैसा कुछ मंत्र फूंकने के बाद देखा जाता है कि अगली गेंद पर चेन्नई के शिवम दुबे आउट हो जाते हैं।

हैरानी की बात यह रही कि जिस वक्त यह प्रशंसक नींबू घुमाकर कुछ मंत्र जैसा बुदबुदा रहा था, उसके ठीक अगले ही पल मैदान पर जमे हुए चेन्नई के बल्लेबाज शिवम दुबे आउट हो गए। दुबे उस समय अच्छी लय में दिख रहे थे और अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन साकिब हुसैन की गेंद पर उनका विकेट गिरते ही सोशल मीडिया पर अंधविश्वास और मजाक का दौर शुरू हो गया। नेटिजन्स ने इसे काला जादू और लेमन रिचुअल करार देते हुए मजाकिया लहजे में इसे हैदराबाद की जीत का असली कारण बताना शुरू कर दिया।
इस घटना के वायरल होने के कुछ ही देर बाद इंटरनेट पर एक लेटर भी तेजी से फैलने लगा। इसमें यह दावा किया गया कि चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंधन ने बीसीसीआई से इस घटना की आधिकारिक शिकायत की है और हैदराबाद के प्रशंसकों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। हालांकि वह लेटर पूरी तरह से फर्जी था और प्रशंसकों द्वारा केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया था। चेन्नई की टीम या प्रबंधन की ओर से ऐसी कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
Black magic live 😭 pic.twitter.com/rzJYd6kjti
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 19, 2026
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 184 रन ही बना सकी और यह मैच 10 रनों से हार गई।












Click it and Unblock the Notifications