IPL के हर मैच में कैमरामैन काव्या मारन को ही क्यों दिखाता है? SRH की मालकिन ने किया मजेदार खुलासा
IPL 2025, SRH Co-Owner Kavya Maran: आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के ओनर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए हर मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। वहीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आते रहे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन भी फैंस का ध्यान खींचती रही हैं।
फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं काव्या मारन (IPL 2025, SRH Co-Owner Kavya Maran)
SRH की सह-मालकिन काव्या मारन का टीम के प्रति प्यार और जुनून किसी खिलाड़ी से कम नहीं है। उनकी खुशी, उनकी निराशा, हर भावना कैमरे में कैद हो जाती है और अक्सर सोशल मीडिया पर मीम्स बन जाती हैं। लेकिन काव्या खुद इन सबका बुरा नहीं मानती, बल्कि वो इसे खेल के प्रति अपने प्यार का नतीजा मानती हैं। हाल ही में काव्या ने इस पर खुलकर बात की है।

दूर बैठूं या पास, कैमरा मुझे ढूंढ ही लेता है!
एक इंटरव्यू में काव्या मारन ने बताया कि वो जहां भी बैठती हैं, कैमरा उन्हें ढूंढ़ ही लेता है। हैदराबाद में तो मेरी सीट फिक्स होती है, वहां तो कैमरा आना तय है, लेकिन जब मैं अहमदाबाद या चेन्नई भी जाती हूं, तब भी कैमरा मुझे ढूंढ़ ही लेता है। मुझे पता है कि मेरी ये इमोशंस मीम्स बन जाते हैं, लेकिन मैं इससे परेशान नहीं हूं। ये मेरी टीम के लिए सच्ची भावना है।
टीम को लेकर कही दिल जीतने वाली बात
काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क और SRH की कार्यकारी निदेशक और CEO भी हैं। लेकिन जब SRH का मैच होता है तो वो एक मालिक से ज़्यादा एक भावुक फैन बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब बात SRH की होती है तो मैं दिल से जुड़ जाती हूं। जब आप किसी चीज़ में अपना दिल और आत्मा लगा देते हो तो उसकी जीत और हार आपको बेहद प्रभावित करती है।
निराशाजनक रहा आईपीएल 2025
SRH ने आखिरी बार IPL का खिताब 2016 में जीता था। इसके बाद टीम दो बार (2018 और 2024) फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। टीम में ट्रैविस हेड, हेनरिच क्लासेन और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों के आने से टीम मजबूत हुई है और काव्या समेत सभी फैंस को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद है। आईपीएल 2025 हैदराबाद के लिए निराशाजनक रहा था, ऐसे में अगले सीजन टीम दमदार वापसी करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications