Deodhar Trophy: रियान पराग के धुआंधार 95 रन गए बेकार, साउथ जोन ने जीती देवधर ट्रॉफी

Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी पर साउथ जोन ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन को 45 रनों के अंतर से पराजित करते हुए साउथ जोन ने खिताबी जीत हासिल कर ली। पहले खेलते हुए साउथ जोन ने 8 विकेट पर 328 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए ईस्ट जोन 283 रन बनाकर आउट हो गई।

साउथ जोन की बैटिंग के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन काम किया। कुन्नुमन उनमें से एक रहे। उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। उन्होंने 75 गेंदों में ही 107 रन ठोक डाले। मयंक अग्रवाल के बल्ले से भी रन देखने को मिले। उन्होंने 63 रनों की शानदार पारी खेली।

deodhar trophy

जगदीशन भी पीछे नहीं रहने वाले थे। उन्होंने 54 रन की पारी खेली। निचले क्रम से साई किशोर ने 24 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 328 रन तक पहुंचा दिया। ईस्ट जोन के लिए रियान पराग, शाहबाज अहमद और उत्कर्ष सिंह ने मिलकर 2-2 विकेट अपने नाम किये।

ईस्ट जोन की शुरुआत खराब रही और 5 विकेट 115 रनों के कुल स्कोर पर ही गिर गए थे। यहाँ से रियान पराग का बल्ला जमकर चला। वह 65 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा कुमार कुशाग्र भी 68 रन बनाने में कामयाब रहे। ईस्ट जोन 47वें ओवर तक 283 पर आउट हो गई। साउथ जोन के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा कावेरप्पा, वाशुकी कौशिक, विजयकुमार व्यस्क आदि के नाम 2-2 विकेट रहे।

टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रियान पराग को चुना गया। उनकी धमाकेदार फॉर्म देखने को मिली थी। पराग की बल्लेबाजी इस मैच में भी दमदार थी और वह अंत तक क्रीज पर टिके रहते तो शायद ईस्ट जोन को फाइनल में जीत मिल जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टूर्नामेंट में दो शतक उन्होंने जड़े थे, तीसरे से चूक गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+