Duleep Trophy: पुजारा-सूर्यकुमार का शर्मनाक प्रदर्शन, हनुमा विहारी ने बनाया टीम को चैम्पियन
Duleep Trophy: दिलीप ट्रॉफी में साउथ जोन ने फाइनल मैच जीतकर टूर्नामेंट का समापन कर दिया। वेस्ट जोन के खिलाफ फाइनल मैच में साउथ जोन ने विजय प्राप्त की और 14वीं बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे।
साउथ जोन ने फाइनल मैच में 75 रनों की शानदार जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए साउथ जोन की टीम 213 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। कप्तान हनुमा विहारी ने मुश्किल स्थिति में टीम के लिए अच्छा कार्य करते हुए 63 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 40 रन बनाये।

वेस्ट जोन के लिए शम्स मुलानी ने पहली पारी के दौरान 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा नागवासवाला, चिन्तन गजा, धर्मेन्द्र जडेजा के खाते में भी 2-2 विकेट आये। जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्ट जोन 146 के स्कोर पर आउट हो गई। पृथ्वी शॉ ने 65 रन बनाये।
पुजारा और सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दोनों फ्लॉप रहे। पुजारा के बल्ले से 9 और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 8 रन आए। साउथ जोन के लिए कावेरप्पा ने कहर बरपाया और पहली पारी में 7 विकेट अपने नाम किये। विजयकुमार को भी 2 विकेट मिले।
दूसरी पारी में खेलते हुए साउथ जोन ने 230 रन बनाए। एक बार फिर से कप्तान हनुमा विहारी का बल्ला चला। वह 42 रन बनाकर आउट हुए। रिकू भुई और वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से 37-37 रन आये। वेस्ट जोन के लिए धर्मेन्द्र जडेजा ने 5 विकेट झटके। वेस्ट जोन को 298 का लक्ष्य मिला।
जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्ट जोन के ऊपर काफी दबाव था और बल्लेबाज इसके कारण आउट होते चले गए। प्रियांक पांचाल ने 95 रन बनाए। पुजारा 15 और सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान ने 48 रन बनाए और टीम 222 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह साउथ जोन ने 75 रनों से मैच जीत लिया। साउथ जोन के लिए वासुकी कौशिक और साई किशोर को 4-4 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications