साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ने लिया संन्यास, IPL में बिका था 16.25 करोड़ में

जोहान्सबर्ग : साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने तुरंत प्रभाव से खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मॉरिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की। माॅरिस अब घरेलू पक्ष टाइटन्स के साथ एक कोचिंग भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

Chris Morris

मॉरिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। मेरे सफर में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, यह एक मजेदार सफर रहा। टाइटन्स में एक कोचिंग भूमिका निभाने के लिए खुश हूं।"

यह भी पढ़ें- जब मैच हारने वाला था भारत, गुस्से में आकर दर्शकों ने स्टेडियम में लगा दी आग

मॉरिस ने सभी प्रारूपों में 69 अंतरराष्ट्रीय मैचों में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया और दुनिया भर में टी20 लीग में अपना योगदान दे रहे थे। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले मॉरिस ने साउथ अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 42 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2019 में इंग्लैंड में वनडे विश्व कप में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था।

आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 16.25 करोड़ में खरीदे जाने के बाद मॉरिस आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने युवराज सिंह के रिकाॅर्ड को तोड़ा था। वह आईपीएल 2021 में राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने कुल 15 विकेट निकाले थे। मॉरिस ने आईपीएल करियर में कुल 81 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 95 विकेट दर्ज किए। साथ ही उनके नाम 618 रन भी रहे। क्रिस मोरिस ने अपने आईपीएल करियर में कुल 35 छक्के भी लगाए हैं। मॉरिस ने एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि, उनकी फिटनेस के मुद्दों ने उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को मुश्किल में डाले रखा।

इसके अलावा मॉरिसन ने अपने करियर में 60 प्रथम श्रेणी मैचों में 196 विकेट लिए हैं, जिसमें 2571 रन बनाए हैं। उन्होंने 105 लिस्ट ए मैचों में 126 विकेट भी लिए हैं और 1359 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 234 मैच खेले हैं, जिसमें 290 विकेट लिए हैं और 1868 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+