IND vs SA : साउथ अफ्रीका ने किया 'टेस्ट सीरीज' पर कब्जा, इतिहास रचने से चूका भारत
केपटाउन : साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने तीसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। भारत ने दूसरी पारी में 198 रन बनाने के बाद 13 रनों की बढ़त के साथ 212 रनों का आसान लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने कीगन पीटरसन के अर्धशतक की मदद से हासिल कर लिया। पीटरसन ने 113 गेंदो में 82 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैके शामिल रहे। साथ ही रस्सी वान डेर डुसेन ने नाबाद 41 रन बनाए, जबकि तेंबा बवुमा ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ओपनर एडन मार्कराम ने 16 तो कप्तान डीन एल्गर ने 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।
यह भी पढ़ें- 'अब मैं उसे एक और माैका नहीं दूंगा', रहाणे को लेकर सामने आया बड़ा बयान

इतिहास रचने से चूका भारत
इसी के साथ भारत साउथ अफ्रीका की धरती पर बड़ा इतिहास रचने से चूक गया। दरअसल, भारत अभी तक अफ्रीकी धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। उम्मीद थी कि भारत इस बार इतिहास रच देगा क्योंकि टीम ने पहले मैच में 113 रनों से जीत दर्ज कर इसकी उम्मीदें जगा दी थीं। लेकिन दूसरे टेस्ट में मेजबान ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज पर बराबरी पर लगा दी, जिसमें केएल राहुल कप्तानी करते दिखे थे। वहीं तीसरे टेस्ट में विराट कोहली की वापसी हुई, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। इसी के साथ भारत का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज सीरीज जीतने का सपना अभी भी पूरा नहीं पाया।

ऐसा रहा मैच
वहीं मैच की बात करें तो भारत ने टाॅस जीतकर रपहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। भारत की इस मैच की पहली पारी 223 रन पर समाप्त हुई, जिसमें कोहली की सर्वाधिक 79 रनों की पारी रही। वहीं जवाब में साउथ अफ्रीका पहली पारी में 210 रन ही बना सका, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट शामिल रहे। पहली पारी के आधार पर भारत को 13 रन की बढ़त मिल गई, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में असफल रहे। सिर्फ रिषभ पंत ही अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करते दिखे जिन्होंने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इसलिए भारत ने 198 पर ढेर होकर साउथ अफ्रीका को 13 रन की बढ़त के साथ 212 रन पर चुनौती दी, जिसे फिर मेजबान ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

दूसरा टेस्ट यूं हारे थे
इस सीरीज की शुरूआत भारत ने जीत के साथ की थी, लेकिन दूसरे टेस्ट में कोहली चोट के चलते बाहर हो गए थे। कोहली की जगह केएल राहुल को कप्तानी साैंपी गई थी, लेकिन जोहान्सबर्ग में हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी थी। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। फिर भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और इस तरह साउथ अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिला दी थी। इसके अलावा डुसेन ने भी 40 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications