'अब मैं उसे एक और माैका नहीं दूंगा', रहाणे को लेकर सामने आया बड़ा बयान

नई दिल्ली। जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले टेस्ट में एक शानदार अर्धशतक बनाने के बाद टीम इंडिया के अनुभवी अजिंक्य रहाणे न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट फ्लाॅप साबित हुए। वह दो पारियों में केवल 10 रन ही बना सके। रहाने ने पहली पारी में कागिसो रबाडा की गेंद पर स्लिप में कप्तान डीन एल्गर को कैच थमाकर अपनी पारी 9 रनों पर समाप्त की। फिर दूसरी पारी में एक रन बनाकर चलते बने।

rahane

उनकी खराब फॉर्म भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर अधिक दबाव बना रही है। ऐसे में क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर वो होते तो रहाणे को एक भी आैर माैका नहीं देते। जरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "उसे वापस जाने और प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और उम्मीद है कि वह अपनी खोई हुई लय वापस हासिल कर लेगा। मैं रहाणे को एक और माैका नहीं दूंगा। पुजारा के पास मेरी किताब में एक मजबूत मामला है।"

यह भी पढ़ें- IND vs SA : ऋषभ पंत ने जड़ा शतक, चाैके-छक्के लगाकर बनाए कई रिकाॅर्ड, धोनी भी रह गए पीछे

मांजरेकर ने कहा, "पिछले 3-4 सालों में रहाणे के बारे में कुछ भी ऐसी उम्मीद नहीं दिखी कि वह वापस फॉर्म में आ रहे हैं। मेलबर्न में जब उन्होंने शतक जड़ा तो उनकी झलक देखने को मिली। लेकिन, इसके अलावा, ज्यादा कुछ नहीं।" पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में अपनी मैच जीतने वाली 112 रनों की पारी के बाद अजिंक्य रहाणे विश्व टेस्ट चैंपिनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ भी कोई प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाए हैं। रहाणे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 6 पारियों में 48, 20, 0, 58, 9, 1 का स्कोर किया।

2021 में पूर्व भारतीय टेस्ट उप-कप्तान 15 मैचों में सिर्फ 20.25 की औसत से 547 रन ही बना सके। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 के साथ वह तीन अर्धशतक ही बना पाए हैं। उन्हें 11 मौकों पर एकल अंकों के स्कोर पर आउट किया गया, जिससे वह दवाब में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+