SA vs NZ Dream11: महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज, इस धांसू ड्रीम टीम से करोड़ों की कमाई का मौका?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। दोनों में से किसी एक टीम का विजेता बनना तय है। टूर्नामेंट में दो ऐसे देश आमने-सामने हैं, जिन्होंने कभी पुरुष या महिला क्रिकेट में विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती है। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

इन दोनों टीमों में से किसी एक के लिए यह ऐतिहासिक मैच होगा। यह न्यूजीलैंड के लिए तीसरा ICC महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनल है और दक्षिण अफ्रीका के लिए लगातार दूसरा। इन दोनों टीमों ने अभी तक खिताब नहीं जीता है।

south africa women

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड
ये दोनों टीमें 19 WT20I में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। न्यूजीलैंड का पलड़ा 11 मैचों के साथ भारी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने चार मैचों में जीत दर्ज की है और चार मैच रद्द हो चुके हैं।

रविवार शाम को दुबई में मौसम का पूर्वानुमान काफी अच्छा है, क्योंकि निर्धारित मैच समय के दौरान तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हवा का औसत प्रवाह 21 किमी/घंटा रहने के साथ ह्यूमिडिटी 60-65 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है।

आज बन सकता है ये बड़ा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन महिला टी20 में 10,000 रन बनाने से 43 रन दूर हैं। इसके अलावा अमेलिया केर को टी20 विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनने के लिए दो और विकेट की ज़रूरत है। साथ ही लॉरा वोल्वार्ड्ट महिला टी20 में दक्षिण अफ़्रीका के लिए 2000 रन बनाने से 45 रन दूर हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: मैडी ग्रीन
  • बल्लेबाज: सूजी बेट्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, टैज़मिन ब्रिट्स
  • ऑलराउंडर: अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, मारिजान कैप, सुने लुस
  • गेंदबाज: रोज़मेरी मैयर, नॉनकुलुलेको म्लाबा, ईडन कार्सन
  • कप्तान: अमेलिया केर
  • उप-कप्तान: रोजमेरी मैयर

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, मारिज़ैन कप्प, सुने लुस, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, अयांदा ह्लुबी, सेशनी नायडू, मिके डी रिडर।

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर कब किया डिफेंड? जानें किसके खिलाफ था मुकाबला

न्यूजीलैंड महिला टीम: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास , मौली पेनफ़ोल्ड, जेस केर, हन्ना रोवे, लेह कास्पेरेक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+