टेम्बा बवुमा की बतौर कप्तान हो गई वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान
South Africa Team: शारजाह में 18 सितम्बर से अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय सीरीज शुरू हो रही है। तीन मैचों की सीरीज के बाद आयरलैंड के खिलाफ भी अफ्रीकी टीम खेलेगी। टी20 और एकदिवसीय सीरीज अबूधाबी में खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान हो गया है।
लेगस्पिनर नकाबा पीटर और ऑलराउंडर जेसन स्मिथ ने इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। पीटर ने दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए हैं, जबकि जेसन ने एक मैच में छह रन बनाए हैं। दोनों को टीम में जगह मिली है।

सिमलेन को पहली बार अंतररराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वह एक होनहार 21 वर्षीय ऑलराउंडर है, जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के दक्षिण अफ्रीका इमर्जिंग टूर में भाग लिया था और श्रीलंका ए के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ए का प्रतिनिधित्व किया था। सबसे खास बात यह है कि टेम्बा बवुमा बतौर कप्तान एकदिवसीय टीम में वापस आ गए हैं।
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी दाएं पैर की चोट से उबर चुके हैं और उन्हें तीनों टीमों में शामिल किया गया है। वे अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वे खेलने के लिए फिट हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बवुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर, एंडिले सिमलेन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन और लिज़ाड विलियम्स।
आयरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम
टी20: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रुगर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स और लिज़ाड विलियम्स।
वनडे: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन और लिज़ाड विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications