KL Rahul के साथ आखिर ये क्या हो गया, कप्तान बनते ही मैदान पर होने लगी उल्टियां, वीडियो वायरल
South Africa vs India KL Rahul: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लेना है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल को कप्तानी सौंप गई है। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को जीतने की होगी।
वनडे टीम में नहीं होंगे रोहित-कोहली: केएल राहुल इससे पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। बांग्लादेश दौरे पर केएल राहुल ने भारत भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। वहीं आईपीएल में केएल राहुल पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स जैसी टीम की तरफ से कप्तानी कर चुके हैं। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने टी-20 और वनडे सीरीज से आराम दिया है।

17 दिसंबर को पहला मैच: 17 दिसंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। केएल राहुल जल्द ही साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत से रवाना होने वाले हैं। केएल राहुल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वह जमकर मेहनत करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
मैदान पर होने लगी उल्टियां: हालांकि, केएल राहुल ने जिस वीडियो को शेयर किया उसे देखकर फैंस टेंशन में आ सकते हैं। दरअसल, राहुल को प्रैक्टिस के दौरान उल्टी हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले रनिंग करते हैं और फिर स्ट्रेचिंग करते हैं। इस दौरान उनके पेट में कुछ परेशानी होती है जिसके बाद मैदान के कोने में जाकर वह उल्टी करते हुए नजर आते हैं।
हालांकि उल्टी करने के बाद राहुल काफी राहत महसूस करते हैं। ऐसे में सवाल जरूर होगा कि राहुल साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने के लिए पूरी तरह से फिट है या नहीं। वहीं प्रैक्टिस के दौरान केएल राहुल के साथ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नजर आए। दोनों ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया।
ऐसा रहा है कप्तानी का रिकॉर्ड: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 9 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें भारतीय टीम ने छह मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं तीन मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2022 में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका गई थी। तब भारत ने वहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी और इस सीरीज में केएल राहुल ही टीम के कप्तान थे। हालांकि, केएल राहुल साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम को सीरीज जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications