SA vs AUS: वर्ल्ड कप से पहले डेविड वॉर्नर ने मचाई धूम, शतक जड़ तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
South Africa vs Australia, 2nd ODI, David warner century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ने का कारनामा किया है। वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का 20वां और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवां शतक लगाया है। इसके साथ ही वॉर्नर ने भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिव तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वॉर्नर निकले सचिन से आगे: दरअसल, बतौर ओपनर इंटरनेशनल मुकाबलों में शतक लगान के मामले में डेविड वॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर के नाम बतौर ओपनर इंटरनेशनल मैचों में कुल 45 शतक हैं। वहीं इस शतक के बाद वॉर्नर के नाम अब बतौर ओपनर 46 शतक हो गए हैं। वॉर्नर ने 20 वनडे में, 25
टेस्ट में और एक टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है।

109 रनों की साझेदारी: डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 109 रनों की साझेदारी निभाई। ट्रैविस हेड 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की।
वर्ल्ड कप में वॉर्नर बरसाएंगे रन: ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप की टीम में अहम खिलाड़ी होंगे। भारतीय सरजमीं पर डेविड वॉर्नर वनडे में कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक भारत में आईपीएल भी खेला है, जिसका फायदा भी वॉर्नर को मिल सकता है। डेविड वॉर्नर के लिए यह आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी ((विकेटकीपर), टिम डेविड, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications