SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार बल्लेबाजी, वॉर्नर-लाबुशेन के शतकों की बदौलत बनाए 392 रन

South Africa vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने दूसरे वनडे में 393 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 392 रन बनाए। इस मुकाबले को जीतने के लिए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा। अफ्रीका की तरफ से तबरेज़ शम्सी ने सबसे अधिक चार विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

मार्नस लाबुशेन ने बनाए 124 रन: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक 124 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाया। मार्नस लाबुशेन ने 99 गेंदों में 19 चौके और एक छक्के की मदद से 124 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक रहा। इस बीच उन्होंने अपने वनडे करियर के 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार बेहतरीन पारियां खेल रहे हैं।

South Africa vs Australia 1

डेविड वॉर्नर ने भी जड़ा शतक: मार्नस लाबुशेन से पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अपने वनडे करियर का 20 वां शतक लगाया। डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद पर 106 रन बनाए। इस दौरान 12 चौके और तीन छक्के लगाए। वॉर्नर ने मार्नश लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 151 रन की पार्टनरशिप की। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

हेड और इंग्लिस ने जड़ा अर्धशतक: ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर और हेड ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी निभाई। ट्रैविस हेड ने 36 गेंद की अपनी पारी में 64 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा जोश इंग्लिस ने भी महज 37 गेंदों में टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी ((विकेटकीपर), टिम डेविड, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+