IND vs SA: मिलर और क्लासेन ने खेली आतिशी पारी, भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 250 रन

हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा है।

IND vs SA, 1st ODI, South Africa tour of India, 2022: हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा है। टी-20 के बाद वनडे में भी डेविड मिलर ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 75 रन बनाए। क्लासेन ने भी नाबाद 74 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए 106 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी हुई। दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित 40 ओवर के इस मुकाबले में 4 विकेट खोकर 249 रन बनाए। भारत को इस मैच को जीतने के लिए अब 250 रन बनाने होंगे।

मालन और डी कॉक के बीच 49 रनों की साझेदारी

मालन और डी कॉक के बीच 49 रनों की साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। जनमन मालन और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। जनमन मालन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में श्रेयस अय्यर को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने इस मैच में 22 रन बनाए। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

एक बार फिर फ्लॉप रहे टेम्बा बावुमा

एक बार फिर फ्लॉप रहे टेम्बा बावुमा

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा टी-20 सीरीज के बाद वनडे में भी फ्लॉप रहे। पहले मुकाबले में वह सिर्फ 8 रन बना सके। टेम्बा बावुमा को शार्दुल ठाकुर ने अपनी शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं एडेन मार्कराम अपना खाता भी नहीं खोल सके और स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जबकि क्विंटन डी कॉक अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और 48 के स्कोर पर रवि विश्नोई की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हो गए।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: जनमन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+