साउथ अफ्रीका है वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी चोकर्स? क्या चोकर्स का दाग मिटा पाएंगे एडेन मार्करम
T20 World Cup 2024, SA VS AFG: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होना है। साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी इवेंट के बड़े मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। आईसीसी इवेंट के नॉकआउट मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने अब तक कुल 18 मैच खेले हैं। जिनमें से सिर्फ 5 में उसे जीत मिली है। जबकि 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
पहली ट्रॉफी की तलाश
साउथ अफ्रीका की टीम अब तक एक बार भी टी-20 या फिर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका होगा। साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड क्रिकेट में चोकर्स का टैग दिया गया है। बड़े मौकों पर दबाव के आगे यह टीम पूरी तरह से बिखर जाती है।

साउथ अफ्रीका के पास बेहतरीन मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी दुनिया भर में होने वाली फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेते हैं। वहां उनका प्रदर्शन भी शानदार रहता है। लेकिन जब एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने की बात आती है। तो यहां अफ्रीका की टीम चूक कर जाती है। साउथ अफ्रीका कई बार प्रेशर सिचुएशन को झेलने में नाकाम रही है। वहीं कई मैच ऐसे भी रहे जहां किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। यानी बारिश के कारण वह जीता हुआ मुकाबला भी हार गई।
साउथ अफ्रीका है वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी चोकर्स?
साल 1992 के वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम बारिश के कारण हार गई थी। अफ्रीका को 13 गेंद में 22 रनों की जरूरत थी। इसी समय बारिश आ गई और मैच को रोकना पड़ा। उस समय रेन रूल्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका को आखिरी गेंद यानी एक गेंद पर 22 रनों का टारगेट मिला जो बनाना टीम के लिए असंभव था और वह हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
ऐसे में साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के पास खुद को चैंपियन बनाने का बेहतरीन मौका है। एडन मार्क्ररम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम के पास कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications